फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Captain should report after marking corrupt Thanedars

भ्रष्ट थानेदारों को चिह्नित कर रिपोर्ट दें कप्तान

Sat, 19 Oct 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Captain should report after marking corrupt Thanedars
Captain should report after marking corrupt Thanedars
प्रयागराज। भ्रष्टाचार में लिप्त थानेदारों की अब खैर नहीं। एडीजी ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को छह जिलों के कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्ट थानेदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। ऐसा न करने पर कप्तानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

एडीजी जोन सुजीत कुमार पांडेय ने शुक्रवार को प्रयागराज के एसएसपी समेत जोन मे छह जिलों के पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों रेंज के डीआईजी भी मौजूद रहे। इस दौरान उनका सबसे ज्यादा जोर भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई पर रहा। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त थाना प्रभारियों को कप्तान खुद चिह्नित करें और उन्हें तुरंत प्रभारी के पद से हटाएं। ऐसा न करने पर कप्तानों के खिलाफ भी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एडीजी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार की शिकायत पर अब वह खुद जोन व डीआईजी रेंज स्तर पर अफसरों की टीम बनाकर जांच के लिए संबंधित जिलों में भेजेंगे। शिकायत सही मिलने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनावों के चलते चित्रकूट व प्रतापगढ़ के कप्तान बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।
विज्ञापन

पटाखों के अवैध भंडारण पर निलंबित होंगे प्रभारी
बैठक में दीपावली के मद्दनेजर एडीजी ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों से कहा कि वह मातहतों को हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दें। किसी भी हालत में कहीं पटाखों का अवैध भंडारण न होने पाए। इसके चलते कोई हादसा हुआ तो एसएचओ को तुरंत निलंबित किया जाए। यही नहीं लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण की भी बात कही। खासतौर से प्रतापगढ़ व प्रयागराज के संबंध में कहा कि यहां लंबित विवेचनाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में अभियान चलाकर छह महीने के भीतर इनका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed