{"_id":"5de80c148ebc3e54c54903d3","slug":"cantonment-council-s-three-day-summit-19-begins-today-allahabad-news-ald262049995","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद के तीन दिवसीय शिखर-19 का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद के तीन दिवसीय शिखर-19 का आगाज आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। छावनी परिषद की तीन दिवसीय स्पोर्टस मीट ‘शिखर-19’ का आगाज आज बृहस्पतिवार पांच दिसंबर को हो रहा है। कैंटोमेंट बोर्ड स्कूल इन सेंट्रल कमांड के तहत इस आयोजन में 22 छावनी परिषद की टीमें शिरकत करेंगी। इसमें प्रतिभागियों की संख्या 986 रहेगी। इस आयोजन का उद्घाटन बुधवार को मध्य वायु कमान बम्हरौली के एयर ऑफिसर कमांडिग इन चीफ एयर मार्शल राजेश कुमार करेंगे।
कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे ओल्ड कैंट स्थित सूबेदार जोगिंदर सिंह स्टेडियम में होगा। इसी स्टेडियम में अगले तीन दिन बैडमिंटन, हॉकी, लंबी कूद और 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ और 4*100 मीटर दौड़ के आयोजन होंगे। इन आयोजनों में 12 वीं तक के 507 छात्र एवं 479 छात्राएं शिरकत करेंगी। छावनी परिषद के सीईओ माने अमित कुमार बाबू राव के मुताबिक खेल के इस आयोजन में प्रयागराज के साथ आगरा, बरेली, चकराता, क्लेमेंट टाउन, देहरादून, फैजाबाद, फतेहगढ़, जबलपुर, कानपुर, लैंडसडाउन, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, माहो, नैनीताल, पंचमढ़ी, रामगढ़, रानीखेत, रुड़की, शाहजहांपुर और वाराणसी की टीम शिरकत करेगी। कार्यक्रम के पहले दिन छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर राम प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर, सभी निर्वाचित सदस्य भी मौजूद रहेंगे। रक्षा संपदा मध्य कमान लखनऊ के प्रिसिंपल डायरेक्टर जीएस राजेश्वरन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सात दिसंबर को कार्यक्रम के समापन पर रक्षा संपदा विभाग की डायरेक्टर जनरल दीपा बाजवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।