फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cannot be suspended on the basis of registration of FIR

प्राथमिकी दर्ज होने के आधार पर नहीं किया जा सकता निलंबित

Wed, 02 Dec 2020 09:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Dec 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Cannot be suspended on the basis of registration of FIR
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिर्फ प्राथमिकी दर्ज होने के आधार पर कर्मचारी का निलंबन करने को सही आधार नहीं माना है। कोर्ट ने कहा कि कर्मचारी को दी गई चार्जशीट में भी वही आधार लिया गया है जो प्राथमिकी में है। इसका अर्थ है कि निलंबन आदेश जारी करने वाले अधिकारी ने अपने विवेक का प्रयोग नहीं किया है। कोर्ट ने निलंबन आदेश रद़द करते हुए याची को चार्जशीट पर अपना उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है। खाद्य नियंत्रक कार्यालय मिर्जापुर में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारी राजकुमार तिवारी की याचिका पर न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने सुनवाई की। 

विज्ञापन



याची का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और विभू राय का कहना था कि विंध्याचल मंडल में क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में तृतीय श्रेणी कर्मचारी है। राज्य सरकार की नीति के तहत ट्रांसपोर्ट कांट्रैक्टर की नियुक्ति की जानी थी। जिसके एक कमेटी गठित की गई। कुल चार कंपनियों ने टेंडर डाले। जिसमें से मेसर्स लैपटाप केयर को ठेका आवंटित किया गया। बाद में कुछ शिकायतों के आधार पर उसका ठेका रद्द कर दिया गया। प्रतिस्पर्धी कंपनी विनीत इंटर प्राइजेज ने ठेका न मिलने पर मेसर्स लैप टाप और याची सहित कई लोगों के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस प्राथमिकी के आधार पर याची को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन



वरिष्ठ अधिवक्ता का कहना था कि कोर्ट द्वारा इस मामले में जवाब मांगने के बाद याची को आनन-फानन में विभाग ने अपना बचाव करने के इरादे से चार्जशीट पकड़ा दी। चार्जशीट में याची के खिलाफ कोई तथ्य नहीं है। कोर्ट ने दस्तावेजों को देखने के बाद कहा कि चार्जशीट प्राथमिकी के आधार पर तैयार की गई है। कोई अलग से जांच नहीं की गई। कोर्ट ने निलंबन आदेश रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed