{"_id":"5a63a5474f1c1b8d268b5852","slug":"candlestom-march-released-by-competitors-in-protest-of-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के विरोध में प्रतियोगियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के विरोध में प्रतियोगियों ने निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन प्रक्रिया की बहाली, खाली पदों को भरने की मांग को लेकर उपवास एवं क्रमिक अनशन पर बैठे प्रतियोगी छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में युवा मंच एवं बीएड उत्थान जन मोर्चा की ओर से शनिवार को चयन बोर्ड कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र शामिल हुए। इन प्रतियोगी छात्रों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बहाली के संबंध में लिखित आश्वासन बावजूद अब तक कोई कार्रवाई होने से नाराज प्रतियोगी मोर्चा के नेतृत्व में छात्रों ने विभिन्न लाजों में संपर्क अभियान चलाया और 23 जनवरी से चयन बोर्ड पर शुरू होने वाले क्रमिक अनशन में शामिल होने की अपील की।
कैंडल मार्च के पहले हुई सभा में युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं संयोजक राजेश सचान ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कहा कि योगी सरकार का छात्र-युवा विरोधी चेहरा पूरी तरह सामने आ गया है। भर्तियों पर रोक के कारण कई युवा आत्महत्या कर चुके हैं। साक्षात्कार दे चुके अधीनस्थ के 40 हजार अभ्यर्थी राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की इजाजत मांग रहे हैं लेकिन योगी सरकार पर कोई असर नहीं है। 26 दिसंबर को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान 15 जनवरी तक आयोगों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। शासन उस पर चुप्पी साधे है। युवा मंच 23 जनवरी से लखनऊ में होने वाले आंदोलन तथा चयन बोर्ड पर क्रमिक अनशन का समर्थन किया है। बीएड उत्थान जन मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो प्रदेश सरकार के लिए सही नहीं है। इसमें राहुल सिंह, शलभ कुमार, रविंद्र, सत्यशील, सुरेंद्र कुमार, संजय राठौर आदि शामिल थे।
उधर, आश्वासन के बावजूद चयन बोर्ड की गठन अब तक न होने से नाराज प्रतियोगी मोर्चा ने 23 जनवरी से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड कार्यालय पर क्रमिक अनशन का निर्णय लिया है। शनिवार को मोर्चा के संयोजक विक्की खान एवं कोर कमेटी की अध्यक्ष अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में तेलियरगंज, अल्लापुर, सलोरी, कटरा, दारागंज आदि में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं कर प्रतियोगी छात्रों से अनशन में शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान कहा गया कि सरकार के रवैये से प्रतियोगी छात्रों समय बर्बाद हो रहा है। 25 जनवरी तक चयन बोर्ड का गठन हुआ तो 26 जनवरी से छात्र महेश पाल, सुनील भारतीय, समरपाल, अजीत पटेल, चंद्र पाल यादव, अजय वर्मा, अवनीश सिंह, दिनेश कुमार आमरण अनशन पर बैठेंगे। संपर्क में सुखदेव सिंह, जय सिंह, अरविंद सरोज, अनुराग वर्मा, वरुण सिंह, शमशेर बहादुर, सुमंत, सुनील कुमार, कुलदीप मौर्या आदि शामिल थे।