फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidature of 38 candidates cancelled for State Agriculture Service Main Examination

UPPSC : राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 38 अभ्यर्थियों की दावेदारी निरस्त, प्री में 2029 लोग हुए थे सफल

Sat, 08 Mar 2025 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 07:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2024 के लिए 38 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए हैं। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 23 मार्च को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Candidature of 38 candidates cancelled for State Agriculture Service Main Examination
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा-2024 के लिए 38 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए हैं। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 23 मार्च को प्रस्तावित है। हालांकि, अभ्यर्थियों को 15 मार्च शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन

आयोग के उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार सम्मिलित राज्य कृषि सेवा सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए सफल ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन में उल्लिखित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताएं/पात्रताएं पूरी नहीं करते हैं, उनके अभ्यर्थन आयोग ने निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने अभ्यर्थन निरस्त किए जाने के कारण भी बताए हैं।

विज्ञापन

राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने थे और आवेदन की हार्डकॉपी आयोग में जमा करनी थी। दो अभ्यर्थियों ने हार्ड कॉपी में मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र ही संलग्न नहीं किए, सो उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ कोई भी शैक्षिक अभिलेख व अन्य प्रपत्र संलग्न नहीं किए। चार अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता विज्ञापन के अनुसार नियत अंतिम तिथि 10 मई 2024 के बाद की है। 26 अभ्यर्थियों की शैक्षिक अर्हता विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के अनुरूप नहीं है और दो अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के आवेदन में पीएच श्रेणी के तहत दावा किया लेकिन दावे के समर्थन में पीएच श्रेणी का प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया।

आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त करते हुए अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। उपसचिव के अनुसार अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो तो 15 मार्च शाम पांच बजे तक पुष्ट प्रमाण सहित अपनी आपत्ति आयोग कार्यालय को उपलब्ध करा दें। आयोग द्वारा उनके अभ्यर्थन पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed