फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates were allowed entry into the centres after removing their belts, watches, caps and glasses

Prayagraj News: बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवाकर केंद्रों में अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Candidates were allowed entry into the centres after removing their belts, watches, caps and glasses
गुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्सइंटर कॉलेज में होमगार्ड भर्तीपरीक्षा देने के लिए प्रवेश करते - फोटो : shiv tripathi
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार से जिले में शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में 28,032 में से 21,464 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 6568 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवाकर केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई, लेकिन सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे कई स्थानों पर भीड़ देखने को मिली। पहली पाली में 14,016 में से 10,611 जबकि दूसरी पाली में 14,016 में से 10,853 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रों के बाहर पुलिस ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवा दिया गया और ब्लूटूथ डिवाइस समेत अन्य उपकरण भी ले लिए गए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों की चेन, क्लेचर, घड़ी, अंगूठी को उतरवाकर केद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रवेश द्वार पर भी विशेष सतर्कता बरती गई और हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एसीपी रवि गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के कई केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तीन दिवसीय परीक्षा जिले के 37 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 84,096 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।

पुलिस आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण

होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम व कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी व्यवस्था की जांच की।


परीक्षा में पूछे गए कुछ सवाल
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है।
- 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब किस टीम ने जीता।
- कौन सा भारतीय संगठन भूटान के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
- अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है।
- कौन सी पर्वत शृंखला भारत और चीन को प्राकृतिक रूप से अलग करती है।



परीक्षा कुल मिलाकर अच्छी रही, हालांकि कुछ प्रश्न ऐसे थे जो भ्रमित करने वाले थे और उनमें समय अधिक लगा। - राहुल यादव, फतेहपुर


प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था और अधिकांश प्रश्न सिलेबस के अनुसार थे, जिससे उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। - अनिरुद्ध कुमार, कौशाम्बी


परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था संतोषजनक रही। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। - विपिन सरोज, प्रतापगढ़



पेपर में कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा संतुलित रही। समय प्रबंधन भी ठीक रहा और परीक्षा निर्धारित समय पर संपन्न हो गई। - राजकुमार यादव, वाराणसी



आज भी दो पालियों में परीक्षा देंगे 28,032 अभ्यर्थी
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 28,032 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यानी हर पाली में 14,016 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए शहर में 31, यमुनापार में चार और गंगापार में दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed