{"_id":"6666fee77bb92875bf0f37dc","slug":"candidates-staged-a-protest-for-junior-aided-teacher-recruitment-2021-cursed-the-government-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों ने दिया धरना, सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों ने दिया धरना, सरकार को कोसा
Mon, 10 Jun 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:55 PM IST
सार
जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी को कोर्ट से समस्त रिट खारिज करने के बाद और मामला निस्तारित करने के बाद भी आज तक अधिकारियों के लेट लतीफी के कारण और उनके उदासीनता के कारण शासनादेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती.
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती 2021 में लाई गई थी। जिसकी परीक्षा 17 अक्तूबर 2021 को कराई गई थी। 15 नवम्बर 2021 को परिणाम जारी हुआ। आज तक इस मामले का निस्तारण नहीं हो सका है.
विज्ञापन
जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी को कोर्ट से समस्त रिट खारिज करने के बाद और मामला निस्तारित करने के बाद भी आज तक अधिकारियों के लेट लतीफी के कारण और उनके उदासीनता के कारण शासनादेश जारी नहीं किया गया. जिसके कारण जूनियर एडेड भर्ती में शिक्षकों की भारी कमी है।
विज्ञापन
बताया कि जबतक शासनादेश जारी नहीं होगा तबतक हम लोग प्रयागराज से लखनऊ तक अनवरत धरना करते रहेंगे। पूर्व में भी सैकड़ो बार प्रयागराज और लखनऊ में धरना दिया जा चुका है, लेकिन अधिकारियो के कान में जूं नहीं रेंग रही है। इस मौके पर राहुल यादव, डॉ जयशंकर, कमलेश यादव, रोमन कुमार, इंद्रेश यादव आदि थे।
विज्ञापन