फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates' protest intensifies over the revised answer key for the Junior Assistant recruitment.

Prayagraj News: जूनियर असिस्टेंट भर्ती की संशोधित उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों का विरोध तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Candidates' protest intensifies over the revised answer key for the Junior Assistant recruitment.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की 3284 पदों वाली जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

युवा मंच की ओर से अभ्यर्थियों ने आयोग पर उनकी आपत्तियों का अब तक कोई स्पष्ट जवाब न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि विवादित प्रश्नों का समाधान किए बिना परिणाम घोषित किया गया तो न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि संशोधित उत्तर कुंजी में प्रश्न संख्या चार, छह और 72 के उत्तर बदल दिए गए जबकि पहले जारी उत्तर प्रमाणिक पुस्तकों और मान्य स्रोतों के अनुसार सही थे। उनका आरोप है कि संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने के बाद आयोग ने दोबारा आपत्तियां आमंत्रित नहीं कीं, जिससे उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि अमरनाथ गुप्ता, अतुल तिवारी और कृष्णा ओझा ने अभ्यर्थियों के साथ 15 व 18 जून को आयोग पहुंचकर अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपा था। अधिकारियों ने एक सप्ताह में जवाब देने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसी क्रम में अभ्यर्थियों की बैठक में आयोग की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में अविनाश चौधरी, अभय मेहता, गौरव, पुलकित मिश्रा, पुष्पराज सिंह, ममता, शिखा, गगन, शिव प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed