फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Can get a direct train to Jammu

जम्मू के लिए मिल सकती है सीधी ट्रेन

Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Can get a direct train to Jammu
hamsafar train - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से जम्मू के लिए सीधी ट्रेन का तोहफा इसी वित्तीय वर्ष में मिल सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीअर) द्वारा जम्मू के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही रेलवे बोर्ड इलाहाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा कर सकता है। जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन में प्रयागराज में इस्तेमाल हो चुके सीबीसी कोच का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


इलाहाबाद से जम्मूतवी के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग लंबे समय से चल रही है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन भी इसके लिए बोर्ड को पूर्व में प्रस्ताव भेज चुका है, लेकिन बोर्ड द्वारा अब तक यह मांग पूरी नहीं की जा सकी है। सिर्फ गर्मी की छुट्टियों में ही रेलवे जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन चलाकर इतिश्री कर रहा है। दरअसल रेलवे के पास पर्याप्त कोच न होने की वजह से इलाहाबाद-जम्मू ट्रेन को चलाए जाने का निर्णय नहीं हो सका है। पिछले सप्ताह ही प्रयागराज एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगने के बाद एनसीआर प्रशासन के पास उसके 48 सीबीसी कोच उपलब्ध हो गए हैं। इस बीच इलाहाबाद आई रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के सदस्यों के समक्ष यह मामला उठा।
विज्ञापन


समिति में शामिल भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने भी आश्वस्त किया है कि बोर्ड के समक्ष इलाहाबाद से जम्मू के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने का मामला उठाया जाएगा। उधर एनसीआर प्रशासन ने भी जम्मू के लिए सीधी ट्रेन का प्रस्ताव इसी वित्तीय वर्ष में बोर्ड को एक बार फिर से भेजा है। अब प्रयागराज के सीबीसी कोच उपलब्ध हो जाने के बाद कहा जा रहा है कि बोर्ड इसी वित्तीय वर्ष  में जम्मू के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मंजूरी दे सकता है। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि जम्मू के लिए सीधी ट्रेन चलाने का निर्णय बोर्ड को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed