फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campus Selection: MNNIT students get annual package of Rs 63 lakhs

कैंपस सेलेक्शन : एमएनएनआईटी के छात्रों को मिला 63 लाख का सालाना पैकेज

Fri, 23 Feb 2024 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 03:17 PM IST
सार

संस्था के निदेशक प्रो आरएस वर्मा ने कहा कि छात्रों का इतने बड़े पैकेज पर चयन हर्ष का विषय है। नियोजन विभाग का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। सभी छात्रों को भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। संस्थान में एमटेक के कुल छात्रों में से लगभग 60 प्रतिशत को भी प्लेसमेंट ऑफर मिला है।

विज्ञापन
Campus Selection: MNNIT students get annual package of Rs 63 lakhs
MNNIT Allahabad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बृहस्पतिवार को मल्टीनेशनल कंपनियों ने कैंपस सेलेक्शन के जरिए छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज उपलब्ध कराए। ओरेकल कंपनी ने संस्थान के 20 छात्रों को 63.7 लाख सालाना का पैकेज दिया। इस सत्र में यह आंकड़ा अब तक सबसे अधिक है।

विज्ञापन



संस्था के निदेशक प्रो आरएस वर्मा ने कहा कि छात्रों का इतने बड़े पैकेज पर चयन हर्ष का विषय है। नियोजन विभाग का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। सभी छात्रों को भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। संस्थान में एमटेक के कुल छात्रों में से लगभग 60 प्रतिशत को भी प्लेसमेंट ऑफर मिला है।
विज्ञापन



कंप्यूटर साइंस के छात्रों का औसत पैकेज 27.95 लाख, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का 23.32 लाख, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन का 20.31 लाख सालाना पैकेज रहा। संस्थान के प्रशिक्षण और नियोजन विभाग की तरफ से आयोजित प्लेसमेंट बैच-2024 में गूगल, एप्पल, ओरेकल, एटलसियन, आर्सेजियम, गोल्डमैन सैक्स, डोई शॉ, ऊबर, पालो अल्टो नेटवर्क, सेल्सफोर्स, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स जैसी प्रमुख एमएनसी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed