फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campaign against polythene started in Kothaparcha amid protests

विरोध के बीच कोठापार्चा में चला पॉलिथीन के खिलाफ अभियान

Wed, 03 Aug 2022 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Campaign against polythene started in Kothaparcha amid protests
पॉलिथीन बैग पर रोक के बावजूद शहर में कई दुकानों पर अभी भी प्लास्टिक बैग का प्रयोग हो रहा है। ऐसे में नगर निगम की तरफ से मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण भी हटाया गया। कोठापार्चा से लेकर सुलाकी चौराह तक चले अभियान के दौरान कई स्थानों पर विरोध भी हुआ। टीम ने सुलाकी चौराहा के पास दुकान से भारी मात्रा में प्लास्टिक बैग जब्त किए।
विज्ञापन

निगम की टीम ने कोठापार्चा में रोड पटरी पर लगी दुकानें हटवाईं। इसके बाद टीम सुलाकी चौराहा पहुंची। यहां पर रामचंद्र प्लास्टिक प्रतिष्ठान के अंदर प्लास्टिक बैग का भंडारण मिला। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना था कि सामग्री प्रतिबंधित नहीं है। हंगामा बढ़ता देख प्रवर्तन दल की टीम ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर बुलाया तथा पॉलिथीन की जांच कराई।
विज्ञापन

जांच के बाद पांच किलो पॉलिथीन एवं 2000 रुपये वसूले गए।
इस दौरान अधीक्षक लाइसेंस विभाग द्वारा अवैध रूप से लगी विज्ञापन प्रचार-प्रसार सामग्री हटवाई गई। इसमें 23 फ्लैक्स, 45 बोर्ड हटवाए गए। साथ ही 10 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इसी प्रकार पशुधन विभाग की ओर से अलोपी मंदिर के सामने से बैरहना चौराहा, सीएमपी चौराहा क्षेत्र में निराश्रित पशुओं को पकड़ने का भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान पशुचिकित्सक एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज व सुपरवाइजर आशीष कुमार पाल मौजूद रहे। टीम ने एक भैंस, तीन गो वंश पकड़े। साथ ही छह पालतू कुत्तों का लाइसेंस बनाया गया। कुल आठ पशुओं को पशुबाड़े भेजा गया तथा 5 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed