फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campaign against online companies, government should give respect to traders

ऑन लाइन कंपनियों के खिलाफ चले अभियान, सरकार व्यापारियों को दे सम्मान

Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Campaign against online companies, government should give respect to traders
ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ चले अभियान, सरकार व्यापारियों को दे सम्मान
विज्ञापन

प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मंडलीय व्यापारी पंचायत का बृहस्पतिवार को आयोजन हुआ। पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संदीप बंसल शामिल हुए। इस दौरान संदीप बंसल ने ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाने की वकालत की। कहा कि देश भर में इसके खिलाफ अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार व्यापारियों को सम्मान दे। उन्होंने सरकार से तीन सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किए जाने की मांग की।
स्टेनली रोड स्थित सारस्वत पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में संदीप बंसल ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीस लाख पंजीकृत व्यापारी हैं। जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारियों के बीच चुनाव कराकर उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया जाए। अगर सरकार ऐसा करती है तो निश्चित ही व्यापारियों की तमाम समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा। पंचायत में कपड़े, फुटवियर में एक जनवरी से बढ़ रहे जीएसटी का भी पुरजोर विरोध किया गया। संदीप बंसल ने कहा कि इसके खिलाफ व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने खुदरा व्यापार को सर्वाधिक चोट पहुंचाई है। व्यापारी प्रयागराज में हुई पंचायत के जरिए अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं। सम्मेलन में प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर से आए व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। संदीप बंसल ने कहा कि सरकार डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में ले आए तो काफी हद तक महंगाई कम हो जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री रमेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ उमाकांत अग्रहरि, जिलाध्यक्ष कौशांबी संजय जायसवाल, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, सैफ अहमद, पवन यादव, अमित सिंह, विशाल कनौजिया, पंकज चौधरी, रूपाली अवस्थी, मुनमुन अधिकारी, तनु केसरवानी, अपूर्व चंद्रा, पूनम द्विवेदी, हरीश कुमार, मो. कासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई व्यापारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मंडलीय पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल को महानगर प्रभारी का दायित्व सौंपा। इसके अलावा अखिल भारतीय महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष माया द्विवेदी व महानगर अध्यक्ष मंजू पाठक को एवं जिला प्रभारी जूही जायसवाल को बनाया गया। आशुतोष सिंह आशु भाई को टूर एवं ट्रेवेल्स एसोसिएशन का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed