फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Came away from Faridabad after booking a car for 50 thousand

50 हजार में कार बुक कर फरीदाबाद से चले आए प्रयागराज, दो कार में सवार थे 16 लोग

Sat, 25 Apr 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Came away from Faridabad after booking a car for 50 thousand
prayagraj news - फोटो : prayagraj
काम बंद हो गया था। किसी तरह महीना भर गुजरा। उम्मीद थी कि फिर से फैक्ट्री खुलेगी और जिंदगी पटरी पर आ जाएगी। लेकिन जो हालात हैं उसे देखते हुए घर लौटना ही बेहतर लगा। इसी उम्मीद में 50 हजार में कार बुक कर सैकड़ों किमी दूर से चले आए। लेकिन नजर पड़ी तो करेली में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने रोक लिया। अब गांव तो पहुंच गए लेकिन घर नहीं बल्कि क्वारंटीन सेंटर में रहना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


यह कहानी है कि फरीदाबाद में फंसे उन लोगों की, जो काम-धंधे के सिलसिले में वहां रह रहे थे। मांडा का रहने वाला महेता व उसका परिवार पिछले दो साल से फरीदाबाद के धीरज नगर में रह रहा था। लॉकडाउन के बाद से फैक्ट्री बंद हो गई। पास जो भी पैसे थे, उससे महीने भर का खर्च चलाया। उम्मीद थी कि फैक्ट्री फिर से चालू होने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन मौजूदा हालत देखकर यह उम्मीद भी जाती रही। ठेकेदार भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है कि दोबारा काम कब शुरू होगा।
विज्ञापन


ऐसे में घर लौटना ही सबसे बेहतर उपाय सूझा। परिवार के साथ ही मांडा के ही रहने वाले मांडा हाता निवासी पंचराज व प्रमोद कुमार, खीड़ीपुर निवासी मोहम्मद सरवर, मगरोर का राज, मवई गांव के मो. कयूम को भी साथ लिया। फिर 50 हजार में दो कारों की बुकिंग की और तीन दिन का सफर करते हुए कौशांबी के असरावल होते हुए शहर में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में मां, पत्नी व बच्चे भी थे। हालांकि करेली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोक लिया। पूछताछ के बाद स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीषम जैदी ने जानकारी एडीएम सिटी को दी तो पुलिस पहुंची। इसके बाद सभी को पुलिस की निगरानी में मांडा भेजा गया और वहां जाकर एक स्कूल में क्वारंटीन कराया गया। डॉ. जैदी ने बताया कि कुल 16 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed