फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   call came at the airport the bomb is going to explode in four hours

Mock Drill : प्रयागराज एयरपोर्ट पर आया फोन, चार घंटे में फटने वाला है बम, मचा हड़कंप

Thu, 29 Sep 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 08:50 PM IST
सार

प्रयागराज विमान पत्तन की ओर से हुए मॉक ड्रिल में शाम 4.50 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन इंडिगो की एयर लाइन के प्रतिनिधि के पास आया। इसमें बताया गया कि एक्सरे के पास बम  है, जो चार घंटे में फटेगा।

विज्ञापन
call came at the airport the bomb is going to explode in four hours
Prayagraj News : बम फटने की सूचना पर एयरपोर्ट पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बृहस्पवितार को फोन कर सूचना दी गई कि वहां लगे एक्सरे के पास बम है जो चार घंटे में फटेगा। इसके बाद हरकत में आए एयरपोर्ट की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारियों एवं यूपी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड को भी बुलाया गया। इसे देख यात्री भी सकते में आए गए। हालांकि यह मॉक ड्रिल ही था, जो एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए था।

विज्ञापन



प्रयागराज विमान पत्तन की ओर से हुए मॉक ड्रिल में शाम 4.50 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन इंडिगो की एयर लाइन के प्रतिनिधि के पास आया। इसमें बताया गया कि एक्सरे के पास बम  है, जो चार घंटे में फटेगा। उसके बाद कंट्रोल रूम को यह सूचना कर्मचारियों ने दी। कुछ ही देर में सीएएसओ ने बम स्क्वॉयड को मौके पर बुला लिया। टर्मिनल भी यात्रियों को हटा दिया गया।  
विज्ञापन



सघन जांच के बाद वहां जांच की गई और बम स्क्वॉयड में उसको डिस्पोज कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस टीम के अफसरों की बैठक हुई। बैठक में मॉक ड्रिल का मूल्याकंन  किया गया और सुझाव भी मांगे गए। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, सीएएसओ मनीष यादव, सीएसओ विजय मिश्रा, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed