फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cake cut on the birthday of SP chief Akhilesh Yadav, PDA plantation campaign launched

Akhilesh Yadav : सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा केक, पीडीए पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Mon, 01 Jul 2024 01:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में सुबह 11बजे जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद के संयुक्त तत्वावधान में केक काट कर एक दूसरे को खिलाया गया और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई।

विज्ञापन
Cake cut on the birthday of SP chief Akhilesh Yadav, PDA plantation campaign launched
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन जिले भर में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केट काटकर उनके दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर पीडीए पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परेड मैदान में हजारों झंडों के माध्यम से सपा मुखिया की छवि उकेरी गई, जो एक अनोखा प्रयास रहा। यहां पर जिले भर के सपा नेता पहुंचे थे।

विज्ञापन


सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में सुबह 11बजे जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद के संयुक्त तत्वावधान में केक काट कर एक दूसरे को खिलाया गया और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई। दोनों नेताओं ने पीपल क़ा पौधा रोपकर पीडीए पौध रोपण अभियान क़ा शुभारम्भ भी किया। कहा कि अखिलेश यादव को जिस तरह जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है हम लोग उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए बड़ी लगन और निष्ठां के साथ संगठन को मजबूत करते हुए जन जन तक पार्टी क़ा संदेश पहुंचाने का कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यालय में सहभोज एवं संगम तट पर साधु संतों को भोजन कराकर अखिलेस के सुदीर्घ जीवन की कामना की। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में परेड ग्राउंड में पार्टी के झंडो से चित्र उभारा गया जो अनूठा रहा। युवा नेता आदिल हमजा द्वारा फाफामऊ विधानसभा के मंसूराबाद में कार्यक्रम कर  51 जरूरत मंदों को साइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख संदीप यादव के नेतृत्व में जैतवार डीह डिघी में 51 पौधे लगाए गए। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में पड़िला महादेव मंदिर में यज्ञ हवन किया गया। शहर के मुंडेरा बाजार में युवा नेता मयंक यादव जोंटी द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। बलुआघाट के बरादारी में छात्र सभा की ओर से रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।


सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिपु सूदन यादव के नेतृत्व में हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा के सामने केक काटा गया  एवं संविधान की उद्देशिका क़ा पुनरपाठ कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा क़ा संकल्प लिया गया। आज के दिन जिले की सभी विधानसभाओं, टाउन एरिया, ब्लाक कार्यालय सहित प्रमुख बाजारों में सपा मुखिया अखिलेश यादव क़ा जन्मदिन मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed