{"_id":"618c02638f5e2718b7691f8c","slug":"cabinet-minister-siddharthnath-said-the-name-of-this-perfume-will-be-brand-jinnah-taliban-or-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी इत्र पर तंज : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले- इस इत्र का नाम ब्रांड जिन्ना, तालिबान या सैफई रहेगा ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी इत्र पर तंज : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले- इस इत्र का नाम ब्रांड जिन्ना, तालिबान या सैफई रहेगा ठीक
Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
सार
कैबिनेट मेंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा मुखिया के समाजवादी इत्र पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव का यह इत्र सुगंध नहीं बल्कि गंध फैलाएगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध और भाई भतीजावाद को बढ़ावा देगा। प्रदेश की जनता इस इत्र से दूर ही रहना चाहती है।
विज्ञापन
prayagraj news : सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लांच किए गए ‘समाजवादी इत्र ’ को लेकर बुधवार को कहा कि अखिलेश का इत्र नफरत, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण व भाई-भतीजावाद की ही गंध फैलाएगा। उनके इत्र की ब्रांडिंग में लोहिया और जयप्रकाश के समाजवाद की खुशबू आने से रही।
सिद्धार्थ यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जिन्ना को सरदार पटेल के समकक्ष साबित करने की मानसिकता रखने वाले अखिलेश समाज में सौहार्द की महक फैलाने की बात आखिर किस मुंह से करते हैं। उन्हें देश को तोड़ने वाले और देश को जोड़ने वाले के बीच का अंतर ही पता नहीं है। उनका इत्र भी समाज और देश के बीच बंटवारे की ही बदबू फैलाएगा। अखिलेश यादव के ट्वीट ‘इसलिए तोहफे में दी है सबको महक, क्योंकि न देता है खुशबू झूठ का फूल’ पर सिद्धार्थ ने तंज कसा।
कहा कि सपा प्रमुख इस इत्र को समाजवादी की बजाय जिन्ना, तालिबान, नफरत या सैफई ब्रांड से लांच करते तो सही रहता। क्योंकि उनका यह इत्र तुष्टिकरण की राजनीति पर फुहारे के लिए है। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ नाथ ने राजरूपपुर, कालिंदीपुरम और झलवा में नगर निगम प्रयागराज द्वारा निर्मित 4.56 करोड़ रुपये की लागत से बीस सड़क एवं इंटरलॉकिंग मार्ग, नाली तथा देवप्रयागम पार्क की बाउंड्री का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की तमाम उपलब्धियों और शहर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किए गए तमाम कार्यों के बारे में बताया। उनके साथ मेयर अभिलाषा गुप्ता ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि 6.82 करोड़ रुपये की लागत से हुए कई अन्य कार्यों का जल्द ही उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में पार्षद मिथिलेश सिंह, रोचक दरबारी, राजेश कुशवाहा, अनूप मिश्रा, शिवप्रसाद भारतीय, रोमा भारतीय ,दीपक कुशवाहा, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।