फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet meeting is proposed on 16th or 21st January in the fair area

Mahakumbh : मेला क्षेत्र में 16 या 21 जनवरी को प्रस्तावित है कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों संग संगम में स्नान भी

Tue, 07 Jan 2025 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 01:45 PM IST
सार

बैठक 16 जनवरी को संभावित है, हालांकि 14 के साथ 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति स्नान की भीड़ रहेगी। इसके अलावा आमतौर पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है। ऐसे में दो प्रमुख स्नान पर्वों मकर संक्रांति तथा मौनी अमावस्या के बीच 21 जनवरी को मंगलवार पड़ रहा है, जिस दिन अपेक्षाकृत कम भीड़ होगी।

विज्ञापन
Cabinet meeting is proposed on 16th or 21st January in the fair area
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेला क्षेत्र में 16 या 21 जनवरी को संभावित कैबिनेट की बैठक में गंगा पर दारागंज से हेतापट्टी तक पुल के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद सेतु निगम इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। कुंभ-2019 के दौरान प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। महाकुंभ-2025 में भी कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसी के साथ मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों संग संगम में स्नान भी करेंगे। इस पर सहमति के साथ बैठक पर आने खर्च को भी मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


बैठक 16 जनवरी को संभावित है, हालांकि 14 के साथ 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति स्नान की भीड़ रहेगी। इसके अलावा आमतौर पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है। ऐसे में दो प्रमुख स्नान पर्वों मकर संक्रांति तथा मौनी अमावस्या के बीच 21 जनवरी को मंगलवार पड़ रहा है, जिस दिन अपेक्षाकृत कम भीड़ होगी। ऐसे में 21 जनवरी को भी बैठक की संभावना जताई जा रही है। मेला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक के एजेंडे पर निर्णय तो शासन के स्तर पर लिया जाएगा, लेकिन मेला प्रशासन तथा स्थानीय नेताओं की ओर से इस पर मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

गंगा नदी पर दारागंज से हेतापट्टी के बीच पुल की मांग को मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। यह कार्य सूची भी शामिल हो चुका है। करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का प्रस्ताव सेतु निगम तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल जाए। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का भी कहना है कि जल्द ही वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे। मेले में होने वाली कैबिनेट की बैठक में पुल का प्रस्ताव रखने की मांग करेंगे। बैठक के कई अन्य प्रस्तावों पर भी मंथन जारी है।

यमुना नदी पर बनेगा राम सेतु का प्रतिरूप

यमुना नदी पर बोट क्लब से अरैल के बीच प्रतीकात्मक राम सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इस पर सिर्फ पैदल चला सकेगा। महापौर ने शासन में इसका प्रस्ताव रखा गया है। मेले में होने वाली कैबिनेट की बैठक में भी इसका प्रस्ताव रखने की तैयारी है। महापौर गणेश केसरवानी का कहना है कि भगवान राम ने यमुनाजी को भी पार किया था, साथ में स्नान किया था। इसलिए यहां राम सेतु का प्रतिरूप बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मुख्यमंत्री की भी सहमति मिल गई है। जल्द ही सेतु निगम से इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। कोशिश है कि मेले में होने वाली कैबिनेट की बैठक में ही इसका प्रस्ताव रखा जाए। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed