प्रयागराज : चौफटका पर दो सेतु परियोजनाओं को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 284 करोड़ रुपये स्वीकृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हरौली एयरपोर्ट के अलावा झलवा में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय और न्याय ग्राम की राह अब आसान हो जाएगी। सोमवार कोक फ्लाईओवर और एक आरओबी बनाया जाएगा। इसके लिए 284 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इन पुलों के निर्माण कैबिनेट की ओर से चौफटका पर दो सेतु परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद शहर के पश्चिमी इलाके के विकास को गति मिल गई है। इसमें ए के बाद जीटी रोड से एयरपोर्ट सीधा जुड़ जाएगा।
बहुप्रतीक्षित चौफटका सेतु परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सिविल लाइंस से बम्हरौली एयरपोर्ट की दूरी घटाने के लिए महिलाग्राम से शुरू होकर कालिंदीपुरम तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इस फ्लाईओवर की डिजाइन तैयार कर ली गई है। यह फ्लाईओवर महिलाग्राम इंटर कॉलेज के बगल से होकर सूबेदारगंज स्टेशन के ऊपर से गुजरेगा। इसकी लंबाई 1650 मीटर होगी। डिजाइन के मुताबिक फोर लेन का बनने वाला यह फ्लाईओवर रेलवे कॉलोनी के ऊपर से होकर कालिंदीपुरम एडीए कॉलोनी में जागृति चौराहे के पास उतरेगा।
इससे होकर सिविल लाइंस और अन्य क्षेत्र के लोग कानपुर रोड से ट्रिपलआईटी होते हुए नए एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। इस रास्ते से एयरपोर्ट आने-जाने में लोग सुलेमसराय, धूमनगंज, मुंडेरा तक लगने वाले जाम से बच सकेंगे। साथ ही इस रास्ते से एयरपोर्ट की दूरी करीब चार से पांच किमी तक घट जाएगी। वहीं, इस फ्लाईओवर के बनने से कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, झलवा और आसापस के लोगों को सिविल लाइंस की तरफ जाने के लिए घनी आबादी के जाम वाले रास्तों से निजात मिल जाएगी।
सेतु निगम के अभियंताओं के मुताबिक हाईकोर्ट फ्लाईओवर की तरह ही एयरपोर्ट के लिए इस फ्लाईओवर को भी बनाया जाएगा। इसी तरह चौफटका फ्लाईओवर के बगल में ही एक आरओबी का भी निर्माण कराया जाएगा। एयरपोर्ट के प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए कानपुर रोड पर चौफटका फ्लाईओवर के बगल 600 मीटर लंबा एक आरओबी बनाया जाएगा।
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
चौफटका फ्लाईओवर और आरओबी के बनने से शहर के पश्चिमी इलाकों को जाम से निजात मिल जाएगी। एयरपोर्ट का मोड़ सिग्नल फ्री रहेगा। इसके बनने से एयरपोर्ट के अलावा ट्रिपलआइटी भी जीटी रोड से जुड़ जाएगा और आवागमन आसान हो जाएगा। अभी ट्रिपलआइटी में जाने के लिए धूमनगंज में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
झलवा से एयरपोर्ट का बनेगा रास्ता
अभी झलवा से एयरपोर्ट जाने का रास्ता बहुत ही घुमावदार है। इसे सीधा करने के लिए मुआवजा देकर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग बजट का इंतजाम कर रहा है। यह रास्ता एयरपोर्ट से होते हुए कौशांबी बौद्ध तीर्थ स्थल तक जाएगा।
चौफटका फ्लाईओवर को मंजूरी मिलने से शहर पश्चिम के इलाकों के विकास को गति मिलेगी। यह सेतु परियोजना काफी समय से प्रस्तावित थी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आभार व्यक्त करता हूं। -सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री ।