{"_id":"5fb425738ebc3e9ba661d1e5","slug":"c-sab-special-round-counseling-started-city-desk-news-ald2917233113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-सैब की स्पेशल राउंड की काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-सैब की स्पेशल राउंड की काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन
C-SAB special round counseling started
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) स्थित सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सी-सैब) की ओर से एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित केंद्रीय संस्थानों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्पेशल राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। स्पेशल राउंड में देश भर के संस्थानों में खाली 7430 सीटों पर विकल्प लिया जाएगा। अभ्यर्थी सी-सैब के लिंक csab.nic.in पर जाकर अपने लिए संस्थान एवं ब्रांच का विकल्प चुन सकते हैं।
एमएनएनआईटी के निदेशक एवं सी-सैब के चेयरमैन प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि स्पेशल राउंड की काउंसलिंग में अभ्यर्थी सी-सैब स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फीलिंग के होम पेज पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
बताया कि यदि आपने जोसा 2020 की काउंसलिंग में भागीदारी की है तो वही पासवर्ड प्रयोग करेंगे, नहीं तो जेईई मेंस 2020 के पासवर्ड का प्रयोग सीट के चुनाव के लिए कर सकते हैं। सी-सैब की ओर से सोमवार देर रात एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों की 7430 खाली सीटों का विवरण कॉलेज के अनुसार जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जोसा के आवंटन के बाद खाली 7430 सीटों पर प्रवेश के लिए स्पेशल राउंड की काउंसलिंग हो रही है। स्पेशन राउंड में आईआईटी छोड़कर एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित केंद्रीय संस्थानों की खाली सीटों पर प्रवेश होगा।
सी-सैब काउंसलिंग की प्रमुख तिथियां
- खाली सीटों का विवरण वेबसाइट पर 16 नवंबर को जारी
- रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फीलिंग की शुरुआत 17 नवंबर 10 बजे से
- रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फीलिंग की अंतिम तिथि 19 नवंबर रात 12 बजे से पहले तक
- स्पेशल राउंड की सीटों का आवंटन 20 नवंबर को शाम पांच बजे जारी होगा
- आवंटित सीटों पर प्रवेश 20 से 23 नवंबर के बीच
.