{"_id":"5e9ca1348ebc3e774d53b80c","slug":"by-western-environment-here-can-come-the-thunder-city-news-ald2737594159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आंधी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसमी उठापटक तेज हो गई है। अधिकतम तापमान चढ़ने और न्यूनतम तापमान के लुढ़कने के साथ उमस बढ़ गई है। शनिवार को हुई बारिश के बाद सूरज सुर्ख हुआ तो पारा करीब दो डिग्री और चढ़कर एक बार फिर 40 डिग्री के पार आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। वहीं दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहने से दूसरे पहर धूप गुम हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक बादलों की धमाचौकड़ी जारी रहेगी। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ को स्थानीय चक्रवात का बल मिला तो धूल भरी आंधी परेशानी का कारण बनेगी। इस बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो तो कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री लुढ़ककर 25 डिग्री से 20.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन और रात के तापमान में अचानक आया बदलाव उमस का कारण बना है। वातावरण में नमी अभी 68/17 प्रतिशत है। नमी का स्तर बढ़ा तो बूंदों का पड़ना तय है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम का बारिश के बाद अचानक बढ़ना शुभ संकेत है। गंगा के तटीय इलाकों से स्थानीय चक्रवात बलवान हुआ तो आंधी के आसार बनते हैं। बारिश नहीं कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वैसे अगले दो दिन बाद तापक्रम तेजी से बढ़ेगा।