फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By offloading the risk to the pontoon bridge

कटान से पांटून पुल को खतरा

Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
By offloading the risk to the pontoon bridge
बिना नंबर प्लेटी की कार से आए थे बदमाश - फोटो : फाइल फोटो
गंगा में लगातार तेजी से हो रहे कटान के कारण माघ मेले के आयोजन पर संकट मंडराने लगा है। कटान के कारण महावीर मार्ग के पांटून पुल के लिए खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग कटान को रोक पाने में अब तक नाकामयाब है। अगर यही हालत रही तो अन्य पांटून पुलों के निर्माण में भी देरी होगी और इससे मेले से जुड़े काम भी प्रभावित होते रहेंगे। 
विज्ञापन


सबसे खराब स्थिति महावीर मार्ग और जगदीश रैम्प के आसपास है। वहां प्रतिदिन दस फीट जमीन कटान की भेंट चढ़ जा रही है। यह स्थिति तीन दिनों से बनी हुई है। सिंचाई विभाग तमाम प्रयासों के बावजूद इस पर काबू नहीं पा सका है। अगर कटान ऐसे ही जारी रहा और वक्त रहते इस पर नियंत्रण नहीं हुआ तो मेला शुरू होने तक महावीर से संगम तक जमीन का बड़ा हिस्सा गंगा में डूब जाएगा और जिन संस्थाओं को इस हिस्से में जमीन आवंटित हो चुकी हैं, उन्हें शिविर लगाने के लिए मेले में इधर-उधर भटकना पड़ेगा। कटान के कारण मेला प्रशासन को जमीन आवंटन में भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

खाक चौक को हर साल 135 बीघा जमीन आवंटित की जाती है।

उसके हिस्से की अब तक 35 बीघा जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है। मेला प्रशासन के अफसर अब इस चिंता में हैं कि खाक चौक के लिए 35 बीघा जमीन का इंतजाम कहां से किया जाए। इस पर निर्णय लेने के लिए 16 दिसंबर को मेला प्रशासन में बैठक बुलाई गई है। इस बीच महावीर मार्ग पर कटान तेजी से बढ़ने के कारण वहां बने पांटून पुल पर खतरा बढ़ गया है। पुल को बचाने के लिए एक किनारे पर बालू से भरी बोरियां रख दी गई हैं लेकिन स्थिति पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। अगर कटान लगातार जारी रहा तो किनारे पर लगे पीपे अपनी जगह से खिसक सकते हैं और पुल को नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को भी मेला क्षेत्र में संस्थाओं को जमीन का आवंटन किया गया। महावीर मार्ग पर 98, सरस्वती मार्ग पर 14 और संगम अपर मार्ग पर 19 संस्थाओं को जमीन आवंटित की गई। 16 दिसंबर को रामानुज मार्ग पर संस्थाओं को जमीन का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed