{"_id":"63765ea742e3c120b861853f","slug":"by-borrowing-10-lakh-the-young-man-sent-a-message-if-asked-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 10 लाख उधार लेकर युवक ने मैसेज भेजा, वापस मांगा तो आत्महत्या कर लूंगा, यमुना पुल की भेजी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 10 लाख उधार लेकर युवक ने मैसेज भेजा, वापस मांगा तो आत्महत्या कर लूंगा, यमुना पुल की भेजी लोकेशन
Thu, 17 Nov 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:47 PM IST
सार
सुलेम सराय न्याय विहार कॉलोनी के रहने वाले संजय अग्रवाल के परिचित अश्विनी तिवारी ने उनसे कुछ समय पहले दस लाख रुपये उधार लिए थे। संजय ने लिखा पढ़ी कर रुपये दे दिए। अश्विनी की गारंटी उसकी मां ने ली थी।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुलेम सराय धूमनगंज के रहने वाले संजय अग्रवाल को मुंडेरा बाजार के अश्विनी तिवारी ने मैसेज भेजा कि अगर उसने दस लाख उधार वापस मांगे तो वह आत्महत्या कर लेगा। इतना ही नहीं, उसने मोबाइल की लास्ट लोकेशन नए यमुना पुल की भेजी। इस घटना के सात महीने बाद 16 नवंबर को रिपोर्ट लिखाई गई।
विज्ञापन
सुलेम सराय न्याय विहार कॉलोनी के रहने वाले संजय अग्रवाल के परिचित अश्विनी तिवारी ने उनसे कुछ समय पहले दस लाख रुपये उधार लिए थे। संजय ने लिखा पढ़ी कर रुपये दे दिए। अश्विनी की गारंटी उसकी मां ने ली थी। 10 अप्रैल 2022 तक पांच लाख और बकाया रकम 30 जून 2022 तक वापस करनी थी।
विज्ञापन
अश्विनी ने आठ अप्रैल को ही संजय को मैसेज भेजा कि अगर उसने रुपये वापस मांगे तो वह आत्महत्या कर लेगा। उसने अपने मोबाइल की आखिरी लोकेशन नए यमुना पुल की भेजी तो संजय घबरा गए। उन्होंने इसके बाद अश्विनी के घर वालों से संपर्क किया और मामला सुलझाने को कहा।
विज्ञापन
घर वालों ने उल्टा संजय के साथ गाली गलौज की और धमकाया। संजय घटना के बाद लगातार प्रयास करता रहा लेकिन उसे रुपये वापस नहीं मिले। नवंबर में अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की गई तो एफआईआर के निर्देश दिए गए। संजय की तहरीर पर अश्विनी तिवारी और उसके मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।