फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By becoming an army officer, the thug cheated the couple of 80 thousand

प्रयागराज : आर्मी अफसर बनकर ठग ने दंपती को लगाया 80 हजार का चूना

Fri, 08 Apr 2022 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
By becoming an army officer, the thug cheated the couple of 80 thousand
आर्मी अफसर बनकर ठग ने दंपती को लगाया 80 हजार का चूना
विज्ञापन

मकान किराये पर देने के नाम पर पेशगी में ले लिए रुपये
प्रयागराज। न्यू मम्फोर्डगंज के रहने वाले दंपती विनय कुमार सिंह और उनकी पत्नी मनीषा के साथ साइबर ठगों ने 80 हजार की ठगी कर ली। ठग ने खुद को आर्मी आफिसर बताते हुए मकान को किराये पर देने के लिए पेशगी ली थी। फ्राड का पता चलने के बाद कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। न्यू मम्फोडगंज के विनय सिंह और उनकी पत्नी मनीषा ओएलएक्स पर किराये का मकान ढूंढ रहे थे। इसी दौरान खुद का आर्मी का कैप्टन बताने वाले संजय सिंह से उनकी चैटिंग शुरू हुई। संजय ने लखनऊ में अपनी पोस्टिंग बताई और कहा कि प्रयागराज में उनका मकान खाली पड़ा है। पूरी बात तय हो गई। संजय ने पेशगी की बात कही। विनय ने अपने दो खातों से तीस हजार और मनीषा ने 50 हजार ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। विनय सिंह पुलिस के पास पहुंचे। कर्नलगंज थाने में एकाउंट नंबर के आधार पर संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

हाईकोर्ट की अनुभाग अधिकारी का मोबाइल डिग्गी से चोरी
प्रयागराज। हाईकोर्ट की अनुभाग अधिकारी नम्रता शर्मा की स्कूटी की डिग्गी तोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन उड़ा दिया। नम्रता सात अप्रैल को बच्ची को खेलगांव स्कूल छोड़ने गईं थीं। इसी दौरान चोरों ने गाड़ी की डिग्गी तोड़ दी। धूमनगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed