फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessmen will have immediate solutions to problems

व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल होगा समाधान

Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Businessmen will have immediate solutions to problems
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय तथा वाणिज्य कर विभाग में शनिवार को जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान दोनों विभागों में बड़ी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता एवं अधिकारी शामिल हुए। अफसरों ने जीएसटी पर विस्तार से चर्चा भी की।
विज्ञापन


केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय में केक काटकर जीएसटी का स्वागत किया गया। समारोह में आयुक्त पीएन तिवारी ने लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आयुक्तालय एवं उससे संबंधित मंडल एवं रेंज कार्यालयों में जीएसटी सेवा केंद्र खोला गया है। यहां व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। बताया कि अफसरों को ट्रेड से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह में मौजूद वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर एलआर गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए उनका विभाग सदैव तत्पर रहेगा। क्रैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने जीएसटी में व्यापारी देश के किसी भी हिस्से से एक समान कर पर माल खरीद सकेगा। कर पर कर का झंझट न होने से वस्तुएं सस्ती होंगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय उत्पाद एवं सेवाकर अपीलीय अधिकरण के सदस्य अनिल चौधरी ने कहा कि नवीन कर प्रणाली वस्तुओं का उत्पादन एवं उपभोग करने वाले, दोनों राज्यों के हित में है। इसमें आयुक्त अपील यशवंत महावार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग में हुए कार्यक्रम में श्री गुप्ता ने कहा कि नई कर प्रणाली से व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। यह वैट से मिलता-जुलता ही है। इसके तहत व्यापारियों को सालभर में कुल 13 रिटर्न दाखिल करने होंगे, जिसमें एक हर माह जबकि अंत में सालाना रिटर्न दाखिल करना होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्त श्री तिवारी ने जीएसटी पर विस्तार से चर्चा की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के संयोजक संतोष पनामा ने व्यापारियों को सरल जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जीएसटी पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन। जीएसटी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें अमर ज्वाला गैस सर्विस के स्वामी हर्षदेव मिश्र विजयी रहे। अध्यक्षता वाणिज्य कर अधिकरण के सदस्य अम्बेश श्रीवास्तव ने की। इसमें अफसरों के साथ व्यापारी सतीश केसरवानी, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed