{"_id":"e6c92c74a64e778fa187397bf8081321","slug":"businessman-s-wife-was-killed-in-the-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पत्नी की हादसे में गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 20 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहर के बालसन चौराहा के निकट मंगलवार रात स्कूटी में ट्रक की टक्कर से कपड़ा कारोबारी की पत्नी की जान चली गई। स्कूटी चला रहा नौकर और बेटी भी जख्मी हो गई। कर्नलगंज थाने की पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोककर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
चक जीरो रोड निवासी विशाल गुप्ता की साउथ मलाका के पास कपड़े की दुकान है। परिवार में पत्नी कविता गुप्ता (34) के अलावा बेटी अनन्या गुप्ता (6) और अभी (6) है। मंगलवार शाम वह बेटी अनन्या के साथ स्कूटी पर कटरा की तरफ गई थीं। स्कूटी नौकर मित्रपात्र भात्र चला रहा रहा था। रात करीब सात बजे वे बालसन चौराहा के आगे सेंट एंथोनी स्कूल के पास पहुंची तभी ट्रक ने चपेट में ले लिया।
जबरदस्त टक्कर मारने के बाद ट्रक आगे बढ़ गया। जबरदस्त टक्कर में कविता की जान चली गई। नौकर मित्रपात्र भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। बेटी अनन्या को भी चोट पहुंची। उन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। खबर पाकर पति विशाल समेत परिवार और रिश्ते के लोग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि इस हादसे में एक बड़ा सवाल यह कि नो इंट्री के वक्त ट्रक शहर में घुसा कैसे? इस बारे में सख्त आदेश के बावजूद पुलिसवाले लापरवाही बरत रहे हैं।