{"_id":"8a00ec26bdb18ec3ef9aa7211133b84c","slug":"businessman-implicated-in-misconduct-with-the-wife-unnatural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुराचार में फंसा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुराचार में फंसा व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 27 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। लखनऊ के चिनहट सनातन नगर का व्यापारी पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुराचार के आरोपों में फंस गया है। पत्नी ने उसके खिलाफ खुल्दाबाद थाने में अप्राकृतिक दुराचार के साथ ही दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। युवती ने दहेज उत्पीड़न में सास, ससुर, देवर, ननद के साथ ही किराएदार को भी लपेटा है।
खुल्दाबाद के निहालपुर की रहने वाली युवती की शादी लखनऊ के व्यापारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति लगातार कार लाने की मांग करता था। जब मायके वालों ने कार देने में असमर्थता जताई तो प्रताड़ना बढ़ गई। उसे परेशान तो किया जाता ही था, मांग पूरी न होने पर पति उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार भी करता था। युवती ने मायके वालों को मामले की जानकारी दी तो वह उसे ले आए। व्यापारी के खिलाफ सोमवार रात खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। मामले की विवेचना एसआई संजय राय को सौंपी गई है।