फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman goes down from overbringing after collision

टक्कर लगते ही ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा व्यापारी

Mon, 11 Feb 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Businessman goes down from overbringing after collision
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
नगर कोतवाली के चिलबिला ओवरब्रिज पर अनियंत्रित कार ने पीछे से भूसा व्यापारी को टक्कर मार दी। इससे वह पुल से नीचे जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मृतक के चाचा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी श्रीनाथ यादव (52) भूसा व्यापारी थे। वह गांव से भूसा खरीदकर शहर में बेचने आते थे। रविवार सुबह वह ठेले पर भूसा लादकर शहर आ रहे थे। चिलबिला ओवरब्रिज पर सुलतानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। मौके परस्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed