{"_id":"5d656fae8ebc3e015e1b4aab","slug":"businessman-died-in-road-accident-allahabad-news-ald2532555100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार व्यापारी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल सवार व्यापारी को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार व्यापारी को रौंद दिया। जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। भाग रहे ट्रक का ग्रामीणों ने पीछा कर लिया। रास्ते में वाहन छोड़कर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सोना सरैया निवासी मनीष कुमार साहू (24) पुत्र हजारीलाल साहू ने गांव में ही किराने की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की सुबह वह साइकिल से किराने का सामान खरीदने के लिए संग्रामगढ़ की ओर जा रहा था। कालाकांकर- लालगंज रोड पर ऊंचाहार से राख लादकर आ रहे ओवरलोड ट्रक ने साइकिल सवार व्यापारी मनीष को कुचल दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा। घटना देखने के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मनीष को उपचार के लिए लेकर संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। कुंडा पहुंचने पर उसकी सांसें थम गईं।
दूसरी ओर ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक का पीछा कर लिया। लोगों को आते देख चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतक दो भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। मौत की खबर सुनते ही मृतक की मां सावित्री देवी समेत पूरे परिवार के लोग बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।