फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman commits suicide by consuming poison, father accuses moneylenders of torturing him

Prayagraj : कारोबारी ने जहर खाकर दी जान, पिता ने सूदखोरों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 04 Mar 2024 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 03:10 PM IST
सार

इरादतगंज बाजार निवासी विद्याकांत यादव (25) पुत्र सोहनलाल यादव की बाजार में मिठाई की दुकान है। रविवार को सायं विद्याकांत ने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विद्याकांत की मौत हो गई।

विज्ञापन
Businessman commits suicide by consuming poison, father accuses moneylenders of torturing him
विद्याकांत यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार निवासी एक मिठाई कारोबारी ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार कारोबारी ने सूदखोरों की प्रताड़ना से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। पिता ने दो लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत थाने में की है।

विज्ञापन


इरादतगंज बाजार निवासी विद्याकांत यादव (25) पुत्र सोहनलाल यादव की बाजार में मिठाई की दुकान है। रविवार को सायं विद्याकांत ने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विद्याकांत की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मां गुड्डी देवी और पिता सोहनलाल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी कल्पना ने तो अपना सुध-बुध ही खो दिया। विद्याकांत तीन बहनों में अकेला था। जिसने भी सुना विद्याकांत की नेक नियती की चर्चा करते शोकमग्न हो गया। सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सोहनलाल ने बताया कि विद्याकांत ने कारोबार के लिए दो लोगों से दस रुपए सैकड़े की दर पर कर्ज लिया था। आरोपी कर्ज वसूली को लेकर उसको प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सोहनलाल ने दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने नामजद शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाया पुलिस पर आरोप
 

मृतक विद्याकांत के चाचा के लड़के श्याम यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर घूरपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाई के अनुसार सूदखोरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर विद्याकांत ने घूरपुर पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि 28 फरवरी को पुलिस ने घूरपुर थाने में पंचायत कर विद्याकांत पर दबाव बनाकर शिकायत वापस करवा दिया। फिर भी आरोपी बाज नहीं आए।

 

 

 



 

 

 

 

रविवार को आरोपियों ने विद्याकांत को पकड़ कर थूंक कर चटवाया और उसका वीडियो बना लिया। उसी दिन विद्याकांत ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इससे आहत होकर विद्याकांत ने थाने से घर लौट कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed