फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses will run from the temporary bus station for three days on Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर तीन दिन अस्थायी बस स्टेशन से चलेंगी बसें

Thu, 04 Feb 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Feb 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Buses will run from the temporary bus station for three days on Mauni Amavasya
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर रोडवेज द्वारा सिविल लाइंस बस स्टेशन के साथ नैनी और झूंसी में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से भी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह व्यवस्था दस से 12 फरवरी तक लागू रहेगी। अमावस्या के मौके पर रोडवेज ने दो हजार बसों के संचालन की तैयारी की है। इस दौरान सिविल लाइंस बस स्टेशन से सिर्फ लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़ रूट की बसों का ही संचालन होगा। 
विज्ञापन


रोडवेज ने मौनी अमावस्या के अवसर पर मिर्जापुर, बांदा, रीवा और चित्रकूट की बसें नैनी लेप्रेसी मिशन चौराहे के पास बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से करने की तैयारी की है। इस अवधि में जीरो रोड बस स्टेशन बंद रहेगा। वहीं वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर आदि रूट की बसें झूंसी स्थित रोडवेज के अस्थायी बस स्टेशन से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


कानपुर, फतेहपुर, दिल्ली रूट की बसों का संचालन सिविल लाइंस पत्थर गिरजा चर्च के पास से किया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि अमावस्या पर हर बार काफी भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय के अफसरों के साथ ही अमावस्या स्नान की तैयारियों को लेकर एक वर्चुअल बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed