फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Buses will be stopped in accident area, drivers will be given tea

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में रोकी जाएंगी बसें, ड्राइवरों को दी जाएगी चाय

Fri, 12 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Buses will be stopped in accident area, drivers will be given tea
दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में रोकी जाएंगी बसें, ड्राइवरों को दी जाएगी चाय
विज्ञापन

0 आगरा में हुए हादसे के बाद रोडवेज ने प्रयागराज परिक्षेत्र मेें चिह्नित किए 41 ब्लैक स्पॉट
0 नियमित रूप से सभी ब्लैक स्पॉट में रात दो बजे से सुबह छह बजे तक होगी चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यमुना एक्सप्रेस वे में जनरथ बस हादसे के बाद यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने अपने रीजन में कुल 41 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिह्नित किए हैं। रोडवेज ने इन सभी स्थानों को ब्लैक स्पॉट बताया है। साथ ही सभी ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच बसों की चेकिंग का निर्देश दिया गया है। ताकि अगर ड्राइवर थका हुआ है या उसे नींद आ रही है तो वह कुछ देर आराम कर ले। इस दौरान सभी ब्लैक स्पॉट में रोडवेज की ओर से ड्राइवर और कंडक्टरों को चाय भी मुहैया कराई जाएगी।

प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई क्षेत्र के सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की बैठक में कहा गया कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रात दो बजे से सुबह छह बजे तक ब्लैक स्पॉट पर बसों की चेकिंग करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में प्रयागराज पहला ऐसा परिक्षेत्र होगा, जहां ड्राइवर और कंडक्टर को चेकिंग के दौरान चाय भी मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए चेकिंग स्टाफ के पास चाय के थर्मस रहेंगे। रोडवेज की ओर से स्टाफ को थर्मस मुहैया करवाया जाएगा। रोडवेज की ओर से जो ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं उसमें से कुछ स्थान शहर के भी शामिल हैं। इसमें न्याय नगर झूंसी, अलोपीबाग, सुलेमसराय, कीटगंज आदि शामिल है। प्रयागराज जिले की बात करें तो यहां 19 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ में पांच, कौशांबी में सात, मिर्जापुर में छह, जौनपुर में चार ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed