फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bus carrying pilgrims from Arunachal Pradesh collides with trailer, six pilgrims injured

Prayagraj : अरुणाचल प्रदेश से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस ट्रेलर से टकराई, छह श्रद्धालु घायल

Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 01:27 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के बढै़या गांव के निकट हंडिया-कोखराज हाईवे पर वाराणसी की तरफ जा रही एक टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

विज्ञापन
Bus carrying pilgrims from Arunachal Pradesh collides with trailer, six pilgrims injured
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

थाना क्षेत्र के बढै़या गांव के निकट हंडिया-कोखराज हाईवे पर वाराणसी की तरफ जा रही एक टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के चौखम जिले के रहने वाले सुनंता, किंचनीय, सुरिया, सोम, चिमखम, नतेवा, भीखुस सतना और प्रांजना करीब सप्ताह भर पहले वाराणसी पहुंचे थे। जहां से टूरिस्ट बस रिजर्व कर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए रविवार को आगरा से वाराणसी के सारनाथ जा रहे थे। इस दौरान बस हंडिया-कोखराज हाईवे पर बढै़या गांव के निकट एक ट्रेलर से टकरा गई।

विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालु सुनंता, किंचनीय, सुरिया, सोम, चिमखम, नतेवा भीखुस, सतना, प्रांजना सुयासना मीन व बस चालक चंदन चोटिल व घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed