फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Burnt roads, thunderbolt wire in Holika combustion

होलिका दहन में जली सड़कें, गले बिजली के तार

Sat, 23 Mar 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Burnt roads, thunderbolt wire in Holika combustion
होलिका
होलिका दहन के दौरान शहर की अधिकांश सड़कें और चौराहे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। आग की आंच से जली सड़कों का तारकोल गुम हो गया। गिट्टियां उखड़ गईं। वहीं कीडगंज के नई बस्ती चौराहे समेत कई स्थानों पर होलिका दहन के बाद उठी ऊंची लपटों से बिजली के तार गलकर टूटे। होली के पहले ही कई मोहल्लों में बिजली गुल होने से घंटों अंधेरा रहा।
विज्ञापन


शहर के पांच हजार से अधिक उन स्थानों पर सड़कें खराब हुई हैं, जहां होलिका दहन किया गया। कहीं-कहीं तो अभी भी लकड़ी के मोटे-मोटे कुंदे सुलग रहे हैं। इन होलिका दहन वाले स्थानों पर सड़कों की सेहत खराब हो गई है। कहीं गड्ढा हुआ तो कहीं तारकोल गायब होकर गिट्टियां बिखरी हैं। तय है कि यदि जल्द इन स्थानों पर हाल ही बनाई गईं सड़कों की मरम्मत न कराई गई तो सड़कों बड़ी हिस्सा खराब होगा। 
विज्ञापन


वहीं होलिका दहन के दौरान बुधवार की रात नई बस्ती चौराहे समेत कई स्थानों पर बिजली के तार आग की आंच में गल कर टूटे। कीडगंज का बड़ा हिस्सा कई घंटे अंधेरे में रहा। शिकायत पर विद्युत विभाग ने टीम भेजकर मरम्मत कराई तब बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं मीरापुर में बृहस्पतिवार को बड़ी आबादी अंधेरे में रही। अधिकांश मोहल्लों में शार्ट सर्किट से बिजली की आवाजाही बनी रही। विद्युत अभियंताओं के मुताबिक गीले कपड़े तारों पर फेंकने और तार से पतंग उड़ाए जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। सूचना पर मरम्मत कार्य कराया गया। मुख्य अभियंता ने बिजली के तारों पर फेंके गए कपड़ों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed