{"_id":"6a18a6b568b82ba258051032","slug":"burning-of-transformer-causes-power-and-water-crisis-allahabad-news-c-407-1-ggp1005-15409-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से बिजली-पानी का संकट
Fri, 29 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 29 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
लालतारा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया खुर्द में पिछले 20 दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है। गांव में लगा 10 केवी का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर करीब तीन सप्ताह पहले अचानक खराब हो गया था, जिसे अब तक बदला नहीं जा सका है। जिसके कारण गांव के लगभग 15 परिवार पूरी तरह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
बिजली न होने के कारण ग्रामीणों के सामने पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। स्थानीय निवासी बाल कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की लिखित व मौखिक सूचना तत्काल संबंधित बिजली विभाग को दे दी गई थी। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर कोई सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के लिए कई बार विभागीय अभियंता अधिकारी आशीष कुमार से संपर्क साधा गया और उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।