फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Burglars break into house; jewelry worth around three lakh rupees stolen

Prayagraj News: सेंध लगाकर घर में चोरी, करीब तीन लाख रुपये के जेवर पार

Mon, 17 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 17 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Burglars break into house; jewelry worth around three lakh rupees stolen
शंकरगढ़ में सेंध लगाकर घर में चोरी, करीब तीन लाख के आभूषण पार
क्षेत्र के अंतरी कसौटा गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब तीन लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर की चोरी की। घटना के बाद पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ऋचा मिश्रा पत्नी अखिल मिश्रा निवासी अंतरी कसौटा, थाना शंकरगढ़ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 16 अगस्त की रात करीब तीन बजे अज्ञात चोरों ने घर के कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवर की चोरी की। पीड़िता के अनुसार चोरी किए गए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र, माथ बेंदी, झुमका और अंगूठी आदि जेवर शामिल हैं। पीड़िता ने चोरी का खुलासा करते हुए सामान बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed