फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullies sold the land of Teliarganj TB Hospital, did the plating.

Prayagraj : दबंगों ने बेची तेलियरगंज टीबी अस्पताल की जमीन, कर दी प्लाटिंग

Mon, 01 Apr 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

डीएम ने इसके लिए दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित कर दी है। मामला तेलियरगंज टीबी अस्पताल की जमीन का है। शंकरघाट के पास सदानंद आश्रम के सामने स्थित पांच बीघे टीबी अस्पताल की जमीन की खुलेआम प्लाटिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Bullies sold the land of Teliarganj TB Hospital, did the plating.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

योगी आदित्यनाथ सरकार में माफिया, अपराधियों के खिलाफ सख्ती और बुल्डोजर की गर्जना संगमनगरी में भूमाफिया के आगे दब गई है। किसी गरीब की नहीं, इस बार सरकारी जमीन ही भूमाफिया ने प्लाटिंग कर बेच दी। रविवार को सीएम, डिप्टी सीएम के एक्स पर जब इसकी शिकायत हुई तब प्रशासन की नींद खुली। देर शाम डीएम नवनीत सिंह चहल ने इस मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने इसके लिए दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित कर दी है। मामला तेलियरगंज टीबी अस्पताल की जमीन का है। शंकरघाट के पास सदानंद आश्रम के सामने स्थित पांच बीघे टीबी अस्पताल की जमीन की खुलेआम प्लाटिंग की जा रही है। वहीं के निवासी आकाश शुक्ला ने सीएम के एक्स पर शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि सपा नेता शिव मिलन यादव अपने कुछ करीबियों के साथ मिलकर अस्पताल की भूमि की प्लाटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसकी कोई आवाज उठाता है, तो उसको डरा, धमका कर चुप करा दिया जाता है। पूर्व में इस मामले में सीएमएस की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन बाद में मामला रफा दफा करवा दिया गया। बेचे गए प्लाटों पर भवन निर्माण भी करा लिए गए हैं। इसमें लेखपाल और कानूनगो की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। सीएम के एक्स पर शिकायत होने के कुछ देर बाद ही डीएम नवनीत सिंह चहल ने इस मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. आशु पांडेय और एसडीएम सदर सौरभ की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी।

कहा जा रहा है कि टीबी अस्पताल की भूमि पर अवैध कब्जा और भूमि पर प्लाटिंग का मामला कई वर्ष से चल रहा है। टीबी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि कई बार इस मामले की शिकायत की गई। शिवकुटी थाने में भी तहरीर दी गई, लेकिन सरकारी जमीन कब्जा करने वालों पर असर नहीं हुआ। सीएमएस ने बताया कि उन्होंने भी इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है, ताकि अस्पताल की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा सके।

इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -  नवनीत सिंह चहल, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed