फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullets fired on youth in broad daylight in Prayagraj, condition critical

प्रयागराज में दिनदहाड़े युवक पर दागी गोलियां, हालत गंभीर

Mon, 08 Feb 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired on youth in broad daylight in Prayagraj, condition critical
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शाहगंज के याकूबगंज मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े आबिद 22 को गोली मार दी गई। दो गोलियां सिर में लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। हमलावर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर तीन बजे के करीब हुई। अतरसुइया के हसन मंजिल का रहने वाला आबिद पुत्र राजू याकूबगंज में रहने वाले अरमान के घर के बाहर पहुंचा। घटना के वक्त साथ रहे दोस्त सोनू ने बताया कि अरमान व उसके एक दोस्त फरहान के बीच विवाद चल रहा था। इसी में सुलह के लिए आबिद उसे लेकर अरमान के घर पहुंचा। पुकारते ही अरमान असलहा लेकर निकला और फायरिंग करने लगा। दो गोली आबिद को लगी और वह वहीं गिर पड़ा। जिसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


इससे पहले उसने उस पर भी फायर झोंका लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि घायल के एक दोस्त व आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी व उसके परिजन घर छोड़कर गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी का था विवाद

घायल युवक के परिजनों का कहना है कि वारदात छेड़खानी के विरोध पर अंजाम दी गई। बताया कि आबिद के एक दोस्त की बहन के बारे में आरोपी अरमान गलत बातें कहता था और इसी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। जिस पर आबिद ने भी उसे समझाया था और रविवार को भी वह सुलह कराने ही पहुंचा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। पिता राजू ने बताया कि उसके दो बेटों में आबिद छोटा है जो टाइल्स लगाने का काम करता है। एक बेटी की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed