फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullet rider brother-in-law arrested for looking suspicious in Air Force campus

Prayagraj : वायुसेना परिसर में संदिग्ध दिखे बुलेट सवार जीजा-साले गिरफ्तार, बोले- आम और जामुन खाने गए थे

Thu, 03 Jul 2025 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 08:26 PM IST
सार

बमरौली वायुसेना परिसर स्थित मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कार्यालय के पास घूमने वाले बुलेट सवार दो संदिग्ध आरोपी फरहान और परवेज को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bullet rider brother-in-law arrested for looking suspicious in Air Force campus
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बमरौली वायुसेना परिसर स्थित मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) कार्यालय के पास घूमने वाले बुलेट सवार दो संदिग्ध आरोपी फरहान और परवेज को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपस में जीजा-साले हैं और घटनास्थल से कुछ ही पर रहते हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह जामुन और आम खाने गए थे। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही मना किया तो दोनों वहां से वापस लौट गए।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार अमितेंद्रम ने पुलिस शिकायत में बताया था कि 30 जून को शाम 5:25 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने बमरौली एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस कार्यालय परिसर में भूरे रंग की बुलेट पर सवार होकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। वह मुख्य द्वार से भीतर आए और एसएनसीओ मेस की ओर बढ़े।

विज्ञापन

इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता कर्नल राम सुब्रमानियन के रोकने व पूछताछ करने पर बताया कि वह यहां सिर्फ यूं ही घूमने आए हैं। इसके बाद वह मुड़े और फिर तेजी से मुख्य द्वार से बाहर निकलकर बमरौली स्टेशन की तरफ भाग गए थे। इन अज्ञात व्यक्तियों के हाव-भाव कुछ संदेहास्पद प्रतीत हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरा से उक्त आरोपियों की पहचान की गई। पता चला दोनों घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहते हैं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि परवेज पढ़ाई करता है जबकि फरहान गाड़ी चलाता है। घटना के बाद दोनों ने पास में पेड़ से तोड़कर आम भी खाए थे। हालांकि, बाद में दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed