फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullet removed from the stomach of the youth injured in Kaushambi triple murder case

प्रयागराज : कौशांबी तिहरे हत्याकांड मामले में घायल युवक के पेट से निकाली गई गोली, डॉक्टरों ने किया सफल आपरेशन

Sat, 16 Sep 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

मेडिसिन विभाग के सर्जन डॉ. वीके पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों ने आपरेशन कर अनूप सिंह के पेट से गोली निकाली। उसकी हालत फिलहाल नाजुक और स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर पांडेय के मुताबिक अनूप को आईसीयू में रखा गया है। उसकी गहन निगरानी की जा रही है। उसके लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। 

विज्ञापन
Bullet removed from the stomach of the youth injured in Kaushambi triple murder case
एसआरएन में भर्ती अनूप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी के पंडा चौराहे पर भूमि विवाद को लेकर बेटी दामाद और ससुर की हत्या के बाद ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बने अनूप सिंह के पेट से डॉक्टरों ने आपरेशन कर सफलतापूर्वक गोली निकाल ली। शुक्रवार की देर रात उसका आपरेशन किया गया। पेट में गोली फंसने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। भीड़ के हमले में उसे काफी चोटे आई हैं। एक्सरे रिपोर्ट में गोली पेट में फंसी मिली। इसके बाद उसका आपरेशन किया गया।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के सर्जन डॉ. वीके पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों ने आपरेशन कर अनूप सिंह के पेट से गोली निकाली। उसकी हालत फिलहाल नाजुक और स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर पांडेय के मुताबिक अनूप को आईसीयू में रखा गया है। उसकी गहन निगरानी की जा रही है। उसके लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। 

विज्ञापन

अनूप ने बताया - अचानक आए हमलावर, पहले मारी गोली फिर लगा दी आग

‘भाेर में पांच बजे का वक्त था। घरवाले नींद से जगे ही थे। मैं मुंह धुलने के लिए आंगन में आया और तभी अचानक हाथ में लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व असलहे लिए 10-12 लोग घर में घुस आए। कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं। अगले ही पल एक व्यक्ति ने मुझे गोली मार दी। इसके बाद न सिर्फ मेरे बल्कि पड़ोस में रहने वाले दो चाचा के घर में भी आग लगा दी।’

कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र निवासी अनूप सिंह जब यह बातें बता रहा था, तो उसकी आंखें भर आईं। दर्द से कराहते हुए भरी हुई आंखों से उसने बताया कि वह घर में ही किराना की दुकान चलाता है। घर में दो बच्चे हैं और पत्नी के अलावा माता-पिता भी रहते हैं। रोज की तरह शुक्रवार सुबह पत्नी उठी और बच्चों के लिए टिफिन बनाने लगी।

मेरी नींद खुली तो मैंने सोचा कि मुंह धुलकर बच्चों को जगा दूं। आंगन में जाकर मुंह धुल रहा था कि अचानक 10-12 लोग घुस आए। उनके हाथ में लाठी डंडा, कुल्हाड़ी व असलहे भी थे। आते ही उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। कुछ समझ नहीं आया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं।

अगले ही पल एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर गोली चला दी जो सीने में लगते ही मैं जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले आए तो हमलावरों ने ललकारते हुए घर में आग लगा दी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले मेरे चाचा सुरेंद्र सिंह व अशोक सिंह के घर में भी आग लगा दी। तीनों परिवारों में चीखपुकार मच गई और हमलावर धमकाते हुए चले गए। घरवाले जिला अस्पताल ले गए और फिर वहां से पुलिस एसआरएन अस्पताल ले आई।

 

छबिलवा गांव के थे हमलावर

अनूप ने बताया कि हमलावर पड़ोस में स्थित छबिलवा गांव के थे। सभी एक ही जाति के थे। उन्होंने हमला क्यों किया, इस सवाल पर अनूप ने कहा कि उसे कुछ भी नहीं मालूम था। न ही उसके परिवारवालों को कुछ पता था। बाद में पता चला कि छबिलवा में रात में हत्या हो गई है। इसी को लेकर पूरा बवाल हुआ। उसने बताया कि उस घटना से उसका या उसके परिवारवालों का कोई लेनादेना नहीं है।

पूरी बस्ती फूंकने की बात कह रहे थे हमलावर

अनूप ने बताया कि हमलावरों के सिर पर खून सवार था। उसे गोली मारने के बाद कुछ लोगों ने उसके व उसके दो चाचा के घर में आग लगा दी। उधर बाकी हमलावर पूरी बस्ती फूंकने की बात कर रहे थे। वह अपने साथियों को ललकार रहे थे कि एक भी घर बचना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed