फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozer roared in Transport Nagar, more than two dozen illegal constructions demolished

प्रयागराज : ट्रांसपोर्ट नगर में गरजा बुलडोजर, भू माफिया ने फर्जी कागज बनाकर बेच दी थी सरकारी जमीन

Sun, 10 Apr 2022 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट नगर के ग्यासुद्दीनपुर में सुबह 11 बजे के आसपास जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। यहां अवैध निर्माण तोड़े जाने के पूर्व काफी लोग उसके विरोध में पहुंच गए।

विज्ञापन
Bulldozer roared in Transport Nagar, more than two dozen illegal constructions demolished
Prayagraj News : गयासुद्दीनपुर में बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया अवैध निर्माण। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान यहां लोगों ने प्रशासन के अभियान का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस केे आगे किसी की एक न चली। इस दौरान दर्जनों अवैध निर्माण यहां जमींदोज किए गए।

विज्ञापन



ट्रांसपोर्ट नगर के ग्यासुद्दीनपुर में सुबह 11 बजे के आसपास जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। यहां अवैध निर्माण तोड़े जाने के पूर्व काफी लोग उसके विरोध में पहुंच गए। हालांकि मौके पर मौजूद पर्याप्त पुलिस बल देखकर लोग शांत हो गए, फिर भी कुछ लोग ऐसे रहे जो लगातार अभियान का विरोध करते रहे। बाद में उन सभी को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन

Bulldozer roared in Transport Nagar, more than two dozen illegal constructions demolished
Prayagraj News : अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

नाले को पाटकर कर लिया गया था कब्जा

दरअसल यहां बंजर जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसके अलावा यहां नाले को भी कुछ लोगों ने पाट दिया था। इस वजह से यहां रहने वाले काफी लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी वजह से प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम सौरभ भट्ट की मौजूदगी में यहां प्रशासन की टीम ने यहां 14 भूखंडों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया।  


प्रशासनिक टीम ने पहले से चिह्नित स्थानों पर ही अवैध निर्माण हटाने शुरू किए।  अधिकांश जगह झुग्गी झोपड़ी बनाए लोग रह रहे थे। कार्रवाई के दौरान तमाम लोगों ने कोर्ट में मुकदमा चलने की बात कही, लेकिन वहां किसी की नहीं सुनी गई। इस दौरान यहां कई पक्केे और कच्चे  मकान गिराए गए। एसडीएम सदर ने बताया कि नगर निगम के दस्तावेज जिन लोगों ने दिखाए हैं, उन्हें एक मौका दिया गया है। उनके अफसरों से बात कर सुसंगत धाराओं के तहत आगे कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed