फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Builder connection of Umesh murder case: Guddu Muslim was in constant contact, used to talk on phone, revealed

उमेश हत्याकांड का बिल्डर कनेक्शन : लगातार संपर्क में था गुड्डू मुस्लिम, फोन पर होती थी बातें, जांच में खुलासा

Mon, 01 May 2023 06:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 May 2023 06:34 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। अब इस हत्याकांड का बिल्डर कनेक्शन भी सामने आया है। दरअसल पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम उमेश की हत्या से पहले लखनऊ के एक चर्चित बिल्डर के लगातार संपर्क में था।

विज्ञापन
Builder connection of Umesh murder case: Guddu Muslim was in constant contact, used to talk on phone, revealed
Prayagraj News : गुड्डू मुस्लिम। उमेश पाल हत्याकांड के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आया नजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। अब इस हत्याकांड का बिल्डर कनेक्शन भी सामने आया है। दरअसल पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम उमेश की हत्या से पहले लखनऊ के एक चर्चित बिल्डर के लगातार संपर्क में था। उसकी कई बार उससे फोन पर बात हुई थी। पुलिस को इसके पुख्ता प्रमाण मिले हैं। फिलहाल इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन

लखनऊ का यह बिल्डर पिछले कुछ समय से बेहद चर्चा में है। सूत्रों का कहना है कि उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने फरार शूटरों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान बमबाज गुड्डू मुस्लिम का नंबर हाथ लगा। जब इस नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट निकाली गई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला कि उमेशपाल की हत्या से पहले वह लगातार लखनऊ के एक बिल्डर से संपर्क में था। दोनों के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई।

विज्ञापन


ऐसा भी कई बार हुआ जब एक दिन में दोनों ने एक-दूसरे को कई बार कॉल किए। खास बात यह है कि इस बिल्डर का प्रयागराज आना जाना भी था। यही नहीं उमेश की हत्या से पहले गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन भी कई बार लखनऊ में मिली, यानी वह लखनऊ भी गया। इस खुलासे के बाद पुलिस बिल्डर व गुड्डू के बीच के कनेक्शन के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद लखनऊ से चला गया था गोवा

24 फरवरी से पहले गुड्डू मुस्लिम के लगातार संपर्क में रहने वाले बिल्डर के बारे में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि उमेश पाल की हत्या के बाद वह अचानक लखनऊ से गोवा चला गया था। उसके साथ उसके कुछ करीबी भी वहां गए थे। अचानक गोवा जाने का प्लान उसने क्यों बनाया, इस बाबत फिलहाल कुछ नहीं पता चल सका है।
 

कोई बड़ी साजिश तो नहीं 

गुड्डू मुस्लिम के बिल्डर से संपर्क की बात सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं? सवाल यह भी है कि अतीक का करीबी गुड्डू इस बिल्डर से क्या और किसलिए बातें करता था? उसके लखनऊ जाने के पीछे आखिर क्या राज था? गुड्डू अगर वारदात से पहले संपर्क में था, तो बिल्डर ने उमेश पाल हत्याकांड के बाद खुद से इस बारे में पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब फिलहाल नहीं मिल सके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed