फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BTC will also intern Holly hungry

होली पर भी भूखे रहेंगे बीटीसी प्रशिक्षु

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
BTC will also intern Holly hungry
बीटीसी प्रश‌िक्षु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती में पदों को बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं की भूख हड़ताल होली के दिन भी जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठे प्रशिक्षुओं को मनाने मंगलवार को दिन में पुलिस एवं प्रशासन के लोग पहुंचे, इसके बाद भी आंदोलनकारियों ने होली के बहिष्कार के साथ त्योहार के दिन भी भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बीटीसी प्रशिक्षु सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर बीते एक महीने से धरने पर बैठे हैं। सचिव की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिए जाने पर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अनशन पर बैठे प्रशिक्षुओं का कहना है कि दिसंबर 2014 में सरकार की ओर से 15 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू की गई थी। इस भर्ती में सरकार की ओर से विभिन्न चरणों में आवेदन लेकर बीटीसी 2011, बीटीसी 2012, विशिष्ट बीटीसी, डीएड, बीएलएड को शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


अंतिम बार शासनादेश जारी करके एक से 15 जनवरी 2016 तक ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद आवेदकों की संख्या 50 हजार हो गई।
प्रशिक्षुओं का कहना है कि इस समय विभाग के पास नवसृजित 16448 पद रिक्त हैं तथा प्रोन्नति एवं सेवानिवृत्ति के कारण भी विभाग के पास 40 हजार पद खाली हो गए हैं। धरने पर बैठे प्रशिक्षुओं ने 15 हजार की चालू भर्ती में 16448 पदों को जोड़ने की मांग की है। धरने का 28 दिन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों ने इसे भूख हड़ताल में बदल दिया। धरने पर बैठने वालों में सुरभि जायसवाल, जिज्ञासा शुक्ला, गरिमा सिंह, रेनू पटेल, ज्योति सिंह, अविनाश वर्मा, अमित कुमार, कौशल कुमार, आलोक सिंह, अंकुर पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed