फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BTC trainees serried at exam regulatory office

परीक्षा नियामक कार्यालय पर भिड़े बीटीसी प्रशिक्षु

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
BTC trainees serried at exam regulatory office
रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर एलनगंज स्थित परीक्षा नियामक कार्यालय पर प्रदर्शन करते बीटीसी अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर टीईटी-2015 के अंकपत्र जारी करने की मांग को लेकर पहुंचे बीटीसी-2011 एवं 2012 बैच के अभ्यर्थियों की परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग करने पहुंचे बीटीसी-2013 के अभ्यर्थियों से भिड़त हो गई। दो गुटों में झड़प को देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक की ओर से सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को भगाया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों में 16448 सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में आवेदन के लिए 2011 एवं 2012 में बीटीसी करने वाले और 2015 में टीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का सोमवार को घेराव किया। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि 28 मार्च का रिजल्ट जारी होने के बाद से उन्हें अंकपत्र नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


कार्यालय की वेबसाइट पर भी उनका परिणाम उपलब्ध नहीं है, ऐसे में उनको आवेदन करने में परेशानी हो रही है। यह अभ्यर्थी अपनी मांग रख रहे थे, इसी बीच वहां पर बड़ी संख्या में बीटीसी-2013 अंतिम बैच के अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर पहुंच गए। इस बीच दोनों गुटों के बीच भर्ती में शामिल होने के नाम पर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। दो गुटों के बीच झड़प देख सचिव परीक्षा नियामक ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्यालय परिसर से भगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed