फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bsp workers tributes party founder kanshiram on his anniversary

कांशीराम बहुजन के नायक, परिनिर्वाण दिवस पर बसपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 10 Oct 2020 01:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
bsp workers tributes party founder kanshiram on his anniversary
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनके परिनिर्वाण दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नमन कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वामसेफ, बीएसफोर फिर बसपा के संस्थापक अपने प्रयासों से बहुजन नायक बने। निचले तबके के लोगों को उनके अधिकार के बारे में जागृत कर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम रहे। उन्होंने कांशीराम के सपने को पूरा करने के लिए पार्टी मुखिया मायावती के निर्देश पर काम करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता विधायक मुजतबा सिद्दीकी ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष चिंता मणि वर्मा ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी टीएन जैसल, पूर्व विधायक राजबलि जैसल, महानगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद, हरिश्चंद्र सिंह पटेल, रणजीत सोनकर, घनश्यान सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, मनोज पासी, नदीम अहमद, टिकेश गौतम, राजेश, गुलाब, बैजनाथ पाल समेत बड़ी संख्य में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed