फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP candidate got only one vote in many booths

Prayagraj News: कई बूथों पर बसपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate got only one vote in many booths
पिछले तीन चुनावों के मुकाबले फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में बसपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह को कई बूथों पर सिर्फ एक तो कई बूथों पर केवल दो वोट ही मिल सके।
विज्ञापन

बूथ नंबर 33 पर कुल 357 वोट पड़े, जिनमें से बसपा उम्मीदवार को केवल एक वोट मिला, जबकि भाजपा के दीपक पटेल को इसी बूथ पर 231 व सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 105 वोट मिले। वहीं, बूथ नंबर 69 पर 323 मतों में बसपा प्रत्याशी को एक, भाजपा को 207 और सपा को 107 वोट मिले। बूथ नंबर 97 में पड़े 397 मतों में बसपा को एक, भाजपा को 254 व सपा को 129 वोट मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा भी बसपा प्रत्याशी को कई बूथों पर केवल एक वोट मिला लेकिन ऐसे बूथों पर भाजपा सबसे आगे रही। आंकड़े बता रहे हैं कि बसपा के ज्यादातर वोट भाजपा के खाते में गए, क्योंकि इन बूथों पर बसपा के सबसे खराब प्रदर्शन के बावजूद सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर ही रहे। इसके अलावा कुछ बूथों पर बसपा को सपा से ज्यादा वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ नंबर 168 पर बसपा को 176, भाजपा को 304 व सपा को 57 वोट ही मिले। कुछ बूथों पर बसपा को भाजपा व सपा से अधिक वोट मिले। बूथ नंबर 186 पर बसपा को 129, भाजपा को 101 व सपा को 37 मत प्राप्त हुए। वहीं, कुछ बूथों पर बसपा और भाजपा में टक्कर दिखी। उदाहरण के तौर पर बूथ संख्या 194 पर बसपा को 144 से भाजपा को 162 वोट मिले जबकि सपा 42 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इसी तरह बूथ नंबर 192 पर बसपा को 160 व भाजपा को 154 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 254 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। बूथ नंबर 200 पर तो बसपा और भाजपा के प्रत्याशी काफी पीछे रहे। इस बूथ पर बसपा व भाजपा को केवल पांच-पांच वोट ही मिल सके, जबकि सपा प्रत्याशी को 277 वोट मिले। इस बूथ पर सपा पहले नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed