फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSA did not send details of vacant posts from across the state, appointment stuck

प्रदेश भर से बीएसए ने नहीं भेजा खाली पदों का विवरण, फंसी नियुक्ति

Sun, 25 Apr 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 01:02 AM IST
सार

  • 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में दो चरण की काउंसलिंग के बाद भी खाली हैं पांच हजार से अधिक पद

विज्ञापन
BSA did not send details of vacant posts from across the state, appointment stuck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में खाली पदों का विवरण बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से उपलब्ध नहीं कराने की वजह से तीसरे चरण की काउंसलिंग फंस गई है। पंचायत चुनाव और कोरोना संकट की वजह से सचिव बेसिक शिक्षा अधिकारी के बार-बार निर्देश के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने जिले में खाली पदों का विवरण नहीं भेजा। ऐसे में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दरसल 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में दो चरण की काउंसलिंग के बाद पांच हजार से अधिक पद खाली रह गए थे। मंत्री की घोषणा और अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद  सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पांच से छह बार खाली पदों का विवरण भेजने का आदेश दिया। लेकिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के पंचायत चुनाव में लगे होने और अब तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से खाली पदों का विवरण तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन


मंत्री की घोषणा के बाद से भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से तत्काल तीसरी काउंसलिंग के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। विभाग में कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हैं,ऐसे में काम धीमा चल रहा है। वहीं बीएसए का तर्क है कि कई विसंगतियों की वजह से खाली पदों का आकलन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अब तक नियुक्ति न होने पर बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed