फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSA, BEO's photo will be taken on teaching material

शिक्षण सामग्री पर लगी बीएसए, बीईओ की फोटो तो होगी कार्रवाई

Mon, 12 Oct 2020 11:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
BSA, BEO's photo will be taken on teaching material
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों के लिए संचालित मिशन प्रेरणा, मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला सहित दूसरी शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में जिले एवं विकास खंडों में यदि किसी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ने अपनी फोटो लगाई तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद की ओर से प्रदेश के सभी बीएसए एवं बीईओ जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की योजनाओं के संचालन में मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री की फोटो लगनी चाहिए।
विज्ञापन


अपने पत्र में स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने कहा है कि विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में यह बात पकड़ में आई है कि वेबिनार, ऑनलाइन मीटिंग, समय सारिणी में राज्य स्तर के अधिकारियों की फोटो लग रही है, इस पर रोक लगनी चाहिए। शैक्षणिक सामग्री को व्यक्तिगत प्रचार, विज्ञापन का माध्यम न बनाया जाए।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने कहा है कि किसी पोस्टर, बैनर, ब्रोशर आदि में फोटो लगानी है तो जिले में उत्कृष्ट काम कर रहे शिक्षकों की फोटो लगाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि शैक्षिक सामग्री अथवा किसी सामग्री का मुद्रण, क्रय शिक्षकों से चंदा करके किया गया तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed