{"_id":"614d4e8f8ebc3e025c380d94","slug":"brutal-murder-of-mother-daughter-sleeping-outside-the-house-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में घर के बाहर सो रही मां बेटी की नृशंस हत्या, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में घर के बाहर सो रही मां बेटी की नृशंस हत्या, गांव में फैली सनसनी
Sat, 25 Sep 2021 10:26 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में मां बेटी की हत्या के बाद घर पर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज के जगदीशपुर कसनी गोड़वा गांव में बृहस्पतिवार की रात मां-बेटी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने दोनों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को घटनास्थल से महिला का मोबाइल मिला है। कॉल डीटेल्स के आधार पर कुछ लोग शक के दायरे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
जगदीशपुर कसनी गोड़वा गांव के रहने वाले राजेश (परिवर्तित नाम) अपने भाई के साथ पूणे में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। गांव में राजेश की पत्नी राधिका (35) (परिविर्तत नाम) और बच्चे रहते थे। बृहस्पतिवार की रात राधिका की बेटी रविता (13) (परिवर्तित नाम) और डेढ़ महीने का भाई एक चारपाई पर सो रहे थे। राधिका उसी कमरे में दूसरी चारपाई पर सो रही थी। रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से राधिका और रविता की नृशंस हत्या कर दी।
सुबह पड़ोस में रहने वाली सास जब घर पहुंची तो खून से लथपथ बहु और पोती की लाशें देखकर चीखने लगीं। गांव वाले इकट्ठे हो गए। राधिका और रविता की लाशें एक ही चारपाई पर पड़ी थीं लेकिन खून दोनों चारपाई पर था। साफ था कि दोनों की अलग अलग चारपाई पर हत्या के बाद उन्हें एक चारपाई पर रख दिया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कमरे में तमाम चीजें बिखरी भी थीं जिससे लग रहा था कि घटना के समय उनमें संघर्ष भी हुआ था।
विज्ञापन
मां-बेटी दोनों के कपड़े अस्त व्यस्त थे। पड़ोस में रहने वाले ससुर ने पुलिस अधिकारियों से बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा और एसपी गंगापार अभिषेक मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने ससुर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि दोनों के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से राधिका का मोबाइल मिला है। इसकी जांच के दौरान कुछ नंबरों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
दुधमुंहे बच्चे को कातिलों ने छोड़ा, बाहर होने की वजह से दो बच्चों की जान बची
कातिलों ने मां बेटी को मार दिया लेकिन डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे के छोड़ दिया था। राधिका की बड़ी बेटी (15) एक रिश्तेदार के घर दिल्ली गई है। बेटा (12) होलागढ़ के पूरबनारा गांव में अपनी बुआ के घर गया है। इस कारण बड़ी बेटी और बेटा दोनों बच गए। सूचना पर राजेश और उसका भाई पुणे से चल दिए थे। दोनों शनिवार तक गांव पहुंच जाएंगे।
महिला के ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोग शक के दायरे में हैं। उनकी तलाश हो रही है। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार