फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brutal murder of a teenager inside the house

घर के अंदर किशोर की नृशंस हत्या

Fri, 25 Dec 2020 01:25 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of a teenager inside the house
Murder
    विज्ञापन
  •  सिर और चेहरे पर वजनी चीज से प्रहार कर किया गया कत्ल
  • ननिहाल गए थे माता पिता, घर में सिर्फ बड़ी बहन थी


कौंधियारा। बड़गोहना कला गांव के मजरा पितांबर का पूरा में बुधवार की रात 14 साल के किशोर अमन कुमार की नृशंस हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार तड़के उसकी बहन ने खून से सनी लाश देखी। उसकी चीख पुकार से आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। घर वालों ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फील्ड यूनिट ने मौके से फिंगर प्रिंट समेत अन्य सुबूत जुटाए। दिन भर की जांच के बाद भी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था।


  बड़गोहना गांव निवासी गुलाब बिंद खेती किसानी करते हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी कमला बिंद को लेकर अपनी ससुराल अगवइया, कौंधियारा गए थे। वह रात में वहीं रुक गए थे। घर पर उनका 14 साल का बेटा अमन और बड़ी बेटी प्रीती थे। प्रीती सुबह उठी और बाहर निकलकर काम करने लगी। उसी समय गुलाब ने उसे फोन किया। हाल चाल पूछने के बाद कहा कि अमन से बात करा दें। प्रीती कमरे में गई तो देखा अमन का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। किसी ने वजनी चीज से उसके सिर और चेहरे पर प्रहार कर उसे मार डाला था। वह चीख चीख कर रोने लगी। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मां बाप भी थोड़ी में पहुंच गए।

विज्ञापन



पुलिस ने घटना को लेकर प्रीती से पूछा तो उसने बताया कि रात में वह उसी कमरे में सो रही थी। जब वह उठी तब तक कुछ नहीं था। वह बाहर गई। उसी दौरान किसी ने अमन की हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड बुलाकर जांच पड़ताल कराई लेकिन कोई ठोस सुबूत नहीं मिला। परिजन पुलिस को शव देने को तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने जब यह आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम कराकर जल्द से जल्द कातिलों को पकड़ लेंगे, तब जाकर परिजन माने और उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए शव दिए। थानाध्यक्ष कौंधियारा ने बताया कि घर वालों की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घर वालों ने दुश्मनी तथा अन्य बातों के बारे में पूछा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed