फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother scolded when the objectionable photo went viral then the girl set herself on fire

प्रतापगढ़ : आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर भाई ने डांटा तो युवती ने लगा ली आग, हालत नाजुक

Wed, 22 Feb 2023 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 10:30 PM IST
सार

मंगलवार की रात 19 वर्षीय युवती ने बाइक के पेट्रोल की मदद से आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत देख परिजन उसे लेकर एसआरएन में उपचार कराने चले गये। पुलिस के मुताबिक चार माह पहले युवती के मूल गांव में जमीन के विवाद में परिवार के लोगों से मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
Brother scolded when the objectionable photo went viral then the girl set herself on fire
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने पर भाई की डांट से क्षुब्ध एक युवती ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। झुलसी युवती का उपचार परिजन प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में करा रहे हैं। युवती की हालत गंभीर बताई जाती है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती परिवार के साथ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला बाजार में किराए के मकान में रहती है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात 19 वर्षीय युवती ने बाइक के पेट्रोल की मदद से आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत देख परिजन उसे लेकर एसआरएन में उपचार कराने चले गये। पुलिस के मुताबिक चार माह पहले युवती के मूल गांव में जमीन के विवाद में परिवार के लोगों से मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया था। युवती के साथ उसके गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी ने चुपके से युवती की आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली और उसे युवती के परिवार से रंजिश रखने वाले पड़ोसियों को दे दिया। इन लोगों ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मंगलवार की रात तस्वीर को देख भाई ने फटकार लगाई तो युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। लालगंज के प्रभारी सीओ कमलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच व बयान दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता की तस्वीर वायरल करने वालों के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed